संदेश

पंचायत उपचुनाव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कालन्द्री पंचायत उपचुनाव में वार्ड नंबर चार से देवाराम घांची 38 वोटो से चुनाव जीते

चित्र
कालन्द्री पंचायत उपचुनाव में वार्ड नंबर चार से देवाराम घांची 38 वोटो से चुनाव जीते सिरोही |मंगलवार को कालन्द्री ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या चार का उप चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। वार्ड संख्या चार के कुल मतदाता 429 मे से 229 लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे अर्जुन सिंह को 91 जबकी देवाराम घांची को 129 मत/वोट मिले। जबकी 8वोट खारिज हुये और एक मत नोटा मे पडा। इस प्रकार देवाराम घांची 38वोट से वार्ड नंबर चार से विजय हुए। वार्ड पंच का चुनाव जीतने पर मित्रो व शुभचिंतको ने खुशी जाहिर कर बधाई देते हुए माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत कर मुह मीठा करवाया। इस दौरान उनके आवास पर भी घांची समाज के लोगो के साथ मित्रो ने जाकर बधाई व शुभकामनाए देते हुए स्वागत किया।इस दौरान भंवरलाल माली सुल्तान सिह अभयसिह शैलेष डांगी चुनीलाल घांची रमेश घांची वेलाराम घाची दलपतसिह शीवलाल मेघवाल विक्रम घांची आदी मौजूद रहे।  नवनिर्वाचित वार्ड पंच देवाराम को सरपंच महीपालसिह देवड़ा व उपसरपंच प्रवीण माली ने भी बधाई दी।

पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान केन्द्र स्थापितः 28 सितंबर को होगा मतदान, इसी दिन होगी मतगणना

  सिरोही, 27 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि पंचायत उप चुनाव अन्तर्गत जिले में पंचायत समिति पिंडवाडा के ग्राम पंचायत वासा के वार्ड सं. 04 व ग्राम पंचायत मोरस के वार्ड सं.06, पंचायत समिति सिरोही के ग्राम पंचायत बाल्दा के वार्ड सं. 01 व 5, ग्राम पंचायत कालन्द्री के वार्ड सं. 04 एवं पंचायत समिति रेवदर के ग्राम पंचायत गुलाबगंज के वार्ड सं. 13 व ग्राम पंचायत धवली के वार्ड सं. 06 वार्ड पंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव सम्पन्न कराने जाने है।  उन्होंने बताया कि पंचायत उप चुनाव अन्तर्गत  पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत वासा वार्ड पंच 04 के लिए ग्राम पंचायत सभा भवन वासा व मोरस के वार्ड सं. 06 के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मोरसा को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार सिरोही की ग्राम पंचायत बाल्दा के वार्ड पंच सं. 01 व 5 के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाल्दा आर तथा ग्राम पंचायत कालन्द्री के वार्डपंच सं. 04 के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कालन्द्री तथा पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत गुलाबगंज के वार्ड पंच सं. 13...

सिरोही जिले में पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम घोषित: 20 सितम्बर से लोक सूचना जारी होगी 28 सितंबर को होगा मतदान देखिये कहा कहा होगा उपचुनाव

चित्र
सिरोही, 18 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचों के उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों पर सिरोही जिले में एक सरंपच, दो उपसरपंच एवं 20 वार्ड पंच के उप चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि सिरोही जिले की पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत मांकरोडा में सरपंच, ग्राम पंचायत बालदा में उप सरपंच एवं पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत धवली में उपसरपंच तथा वार्ड पंच के लिए सिरोही पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बालदा के वार्ड पंच संख्यक 01, 02  व 05 , कालन्द्री के 4 एवं सनपुर के 7 , शिवगंज की ग्राम पंचायत नारादरा के 7, रेवदर की ग्राम पंचायत गुलाबगंज के 13, बांट के 7, डाक के 8, डबाणी के 5 एवं धवली के 6, इसी प्रकार आबूरोड की ग्राम पंचायत मूगथला के 3, बहादुरपुरा के 6 एवं उपलाखेजडा के 7, मुदरला के 7, पिंडवाडा की ग्राम पंचायत वासा के 4, मोरस के 6, ठंडीबेरी के 3,रामपुरा के 2 एवं आमली के वार्ड पंच संख्याक 06 के पदों के लिए 20 सितंबर को लोकसूचना जारी हो जाएगी।   22 सितंबर को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंचाय...