संदेश

आबूरोड लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आबूरोड पुलिस ने ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त कर एक को गिरफ्तार किया

चित्र
पुलिस की शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार सिरोही। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत (पु.नि.) के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2025 को मावल पुलिस चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरोही की ओर से आ रहे ओटो रिक्शा नंबर GJ-13-AV-8448 को रोका गया। तलाशी में रिक्शा के अंदर राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। ओटो रिक्शा चालक जाहिद भाई खलीफा पुत्र इकबालभाई, उम्र 37 वर्ष, जाति खलीफा मुसलमान, निवासी घांसीवाड़ा खाटकरीवाड़, मोरबी पुल के पास, सुरेन्द्रनगर (गुजरात), के पास शराब परिवहन का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने अवैध शराब व बीयर के कार्टून जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की ...

आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में आएगी खुशहाली और शांति

चित्र
आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में आएगी खुशहाली और शांति  वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति का पुनरुद्धार विषय के साथ वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन समापन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जालौर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी रहे मौजूद आबूरोड ( सिरोही ) 12 अक्टूबर । ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेेलन का रविवार को समापन हो गया। एकता और विश्वास- आदर्श भविष्य के लिए प्रेरणा विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों ने एक स्वर में कहा कि परिवार हो, समाज हो, राष्ट्र हो या फिर विश्व, एकता और विश्वास के बिना शांति, खुशहाली, समृद्धि और भाईचारा नहीं हो सकता है। यदि हमें सुखद भविष्य, आदर्श भविष्य की नींव रखनी है तो आपसी एकता और विश्वास को साथ लेकर चलना होगा। हमारी भारतीय संस्कृति की नींव और आधार ही वसुधैव कुटुम्बकम् है।   समापन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय ...

विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित

चित्र
विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित कई देशो के धावको ने मेराथन मे भाग लिया    सिरोही /आबूरोड । 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन में में 3500 धावक सुबह 6 बजे विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े। रास्तेभर सभी धावकों के लिए हर 4 किलोमीटर पर रिफ्रेश पॉइंट बनाए गए थे। साथ ही पुलिस फोर्स और सीपीआरएफ के जवान सुरक्षा में मौजूद रहे। मैराथन को मनमोहनी वन से सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक, ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में प्रथम स्थान पर राजस्थान जोधपुर के रनर देवाराम कुमार रहे, वहीं द्वितीय स्थान पर गुजरात के अनिल कोमिनी रहे। वहीं तृतीय स्थान पर जोधपुर के मुकेश कुमार रहे। फिनिशिंग प्वाइंट ॐ शांति भवन माउंट आबू में पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर स्वागत किया गया।  मैराथन को लेकर रविवार सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक दो घंटे तक आबूरोड से माउंट आबू तक यातायात बंद रहा। बता दें कि मैराथन का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाश...

यह बजट आमजन के साथ साथ हर वर्ग को बड़ी राहत पहुंचाने वाला - अरविन्द अग्रवाल ( होटल व्यवसायी )

चित्र
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन मे बजट किया पेश  होटल व्यवसायी व आबूरोड़ के उद्यमी अरविन्द अग्रवाल नें बजट पर दी प्रतिक्रिया  यह बजट आमजन के साथ साथ हर वर्ग को बड़ी राहत पहुंचाने वाला - अरविन्द अग्रवाल ( होटल व्यवसायी ) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी शनिवार को सदन में बजट पेश किया, वही प्रस्तुत बजट पर होटल व्यवसायी व आबूरोड़ के उद्यमी अरविन्द अग्रवाल नें प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह बजट आमजन के साथ साथ हर वर्ग को बड़ी राहत पहुंचाने वाला उत्कृष्ट बजट है। जिसमें कई बड़ी जनहितैषी घोषणाओ का ऐलान किया गया। जिसका फायदा भी आने वाले समय में मिलेगा। इस बजट में किसान और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। वही इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरी पेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। जिससे मध्य वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। महिलाओं के लिए बजट में दो बड़े ऐलान किये गये है, जिसके तहत SC-ST की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना और पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं...

जिसके प्यार में थी पागल,उसी पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का बेदर्दी से कत्ल कर उसके शव को पटरी पर फैंक दिया ।

चित्र
SIROHI NEWS 24  ब्यूरो लियाकत अली सिरोही जिसके प्यार में वह पागल थी, जिसके साथ जिदंगी भर रहने के उसने सपने संजोए थे, उसी पागल प्रेमी ने अपनी पे्रमिका का बेदर्दी से कत्ल कर उसके शव को पटरी पर फैंक दिया।  रेल्वे पटरी पर हत्या कर लाश फेकने के आरोपियों का हुआ खुलासा  सिरोही पुलिस की मदद से  यूपी के सहारनपुर पुलिस ने  किया गिरफ्तार , अन्य दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से है दूर  ​ जीहां ये पूरा मामला है राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड का । जहां पर एक प्रेमी ने अपनी पे्रमिका का बेदर्दी से कत्ल कर दिया। इतना हीं नहीं उसकी गरदन को धड से अलग कर पटरी पर फैक दिया।  सिरोही के आबूरोड थाना क्षेत्र के आबूरोड-मावल की रेल पटरी पर 14 अप्रैल को एक अर्धनग्न अवस्था मे युवती का शव मिलने की आबूरोड सदर पुलिस को सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मोके पर पहुची ओर मामले की जांच पड़ताल शुरू की , लेकिन सिर कटी लाश की पहचान करना और वारदात का पर्दाफाश करना सिरोही पुलिस के लिए एक चुनोती बन गयी थी करीब 4 दिन तक युवती की शिनाख्त नही होने से नगरपालिका के सहयोग से लाश का अंतिम संस्कार ...

आयुर्वेद चिकित्सा द्धारा रोगो का जड मूल से इलाज संभवः- जिला कलक्टर नायक

चित्र
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही । आयुर्वेद विभाग के आबूरोड में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आज जिला कलक्टर संदेश नायक द्धारा दीप प्रज्जवलित के साथ प्रारंभ हुआ।        जिला कलक्टर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा द्धारा रोगों का जडमूल से इलाज संभव है। शिविर के अन्दर भर्ती होने वाले रोगियों का अर्श रोग ऑपरेशन निःशुल्क किये जाने से लोगो को अधिकाधिक लाभांवित के लिए आव्हान किया। यूआईटी चैयरमैन सुरेश कोठारी ने इस शिविर में अधिकाधिक लाभ लेकर जीवन शैली गत व्याधियों का उपचार स्थाई तौर पर आयुर्वेद से संभव है तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति निरापद व पंचकर्म के वस्तिकर्म से सभी रोगों का उपचार अपने आप में विशिष्ट है।        शिविर में माधव विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के डीन डॉ गौरी शंकर इन्दौस्यि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति से लाक्षणिक लाभ व इमरजैंसी उपचार संभव है। आयुर्वेद सभी व्याधियों का स्थाई लाभ व व्यक्ति को स्वस्थ्य व ...