आबूरोड पुलिस ने ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त कर एक को गिरफ्तार किया

पुलिस की शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ओटो रिक्शा से 11 कार्टून अवैध शराब व बीयर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


सिरोही। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत (पु.नि.) के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2025 को मावल पुलिस चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरोही की ओर से आ रहे ओटो रिक्शा नंबर GJ-13-AV-8448 को रोका गया। तलाशी में रिक्शा के अंदर राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 11 कार्टून बरामद किए गए। ओटो रिक्शा चालक जाहिद भाई खलीफा पुत्र इकबालभाई, उम्र 37 वर्ष, जाति खलीफा मुसलमान, निवासी घांसीवाड़ा खाटकरीवाड़, मोरबी पुल के पास, सुरेन्द्रनगर (गुजरात), के पास शराब परिवहन का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने अवैध शराब व बीयर के कार्टून जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस थाना आबूरोड़ में जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद