कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

सिरोही जिले के कैलाशनगर गांव में एक घटना सामने आई है। जहां किराये के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कैलाशनगर थाने से एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद मृतक के शव को जावाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।


एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चूरू जिले के हुडेरा गांव निवासी कुंदन कुमार पुत्र भंवरलाल मेघवाल के रूप में हुई है।कुंदन पिछले 7-8 सालों से क्षेत्र के घरों में सीमेंट प्लास्टर का काम करता था और कैलाशनगर गांव में किराये के मकान में रहता था।आगे बताया कि शुक्रवार शाम को मृतक कुंदन के साथ रहने वाला उसका साथी विजय कुमार जब घर लौटा, तो उसने अंदर कमरे में कुंदन को फांसी के फंदे पर लटका देखा। विजय कुमार ने घबराकर तुरंत घटना की सूचना कैलाशनगर थाना पुलिस को दी। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद कैलाशनगर थाने के एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और रात्रि मे शव को जावाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।शनिवार सुबह मृतक के भाई और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग