महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद , सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गाए पूज्य बापू के प्रिय भजन
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया याद , सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गाए पूज्य बापू के प्रिय भजन
सिरोही 2 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद लुंबाराम चौधरी,जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा पूज्य बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने सभी को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के सिद्धांतों को आत्मसात करने, स्वदेशी अपनाने तथा स्वच्छता को प्रसारित कर पूरे देश को स्वच्छ बनाने की बात कही।उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को स्वच्छ बनाने और स्वदेश अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है,सभी लोग इसमें अपनी भागीदारी निभाए और देश को आगे ले जाएं।
जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए महात्मा गांधी के शांति,प्रेम व भाईचारा के संदेश को अपनाते हुए पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने की बात कही उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी को भी अतुल्य बताया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई,महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को गायासर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रार्थनाएं गायी व पढ़ी गई वहीं महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए,रघुपति राघव राजा राम के साथ ही मैली चादर ओढ के कैसे और ज्योति कलश छलके भजन भी गाये गए।यह प्रस्तुतियां दिलीप कश्यप,रमेश कोठारी, बीके अरुणा,राजेश बारबर,मोहम्मद अनवर रजा
द्वारा दी गई।इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी ने उपस्थित सभी को गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करने,स्वच्छता के प्रति सजग रहने और समय देने,हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान करने,गंदगी न करने और न करने देने, गांव गांव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार कर देश को स्वच्छ बनाने की स्वच्छता शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में स्वच्छत भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कार्मिकों का सम्मान किया गया वहीं भारत स्काउट गाइड राजकीय महिला महाविद्यालय की 3 गाइड को राज्य पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल,तहसीलदार जगदीश विश्नोई,शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक अजय माथुर, वाटरशेड एसई संजय कुमार दवे,जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम विश्नोई,घनश्याम व्यास सहित अन्य उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |