भूतगांव के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन , किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान
भूतगांव के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन , किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान
सिरोही ( लियाकत अली ) | जावाल के समीपवर्ती भूतगाँव स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सिरोही विधानसभा क्षेत्र के कई किसान अपनी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। सम्मेलन में मौजूद पटवारियों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की समस्याएं सुनी और हाथों-हाथ समाधान किया।
सम्मेलन में मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा, सिरोही प्रधान हसमुख कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमराराम कुमावत, सिरोही उप प्रधान नारायणसिंह, दीपेन्द्र सिंह पीथापुरा, महिला सिंह चारण, हेमंत पुरोहित, मूल सिंह देवड़ा अंदौर समेत कई गांवों के सरपंच, पटवारी व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में जिला परिषद सदस्य व शिवगंज के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह मांडाणी ने सम्मेलन में आने वाले सभी का आभार जताया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |