पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

पालडी एम पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस थाना पालड़ी एम की टीम ने 314 किलो डोडा पोस्त से भरी क्रेटा कार को छोड़कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


मामले कि बात करें तो 19 अगस्त 2024 को शिवगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को मोड़कर कांबेश्वरजी मंदिर की ओर भगा ले गया। बाद में कार को छोड़कर उसमें सवार दोनों व्यक्ति झाड़ियों में फरार हो गए थे। कार से 314 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी रायचन्दराम पुत्र हुकमाराम जाट, निवासी मौखावा, थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में विशेष भूमिका : कानि. जितेन्द्र सिंह (नं. 395)

टीम में शामिल : थानाधिकारी फगलूराम उनिपु, हैड कानि. सकाराम, कानि. दौलत सिंह, गणपत, मोहनलाल, नरेन्द्र कुमार आदि।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग