01 अक्टूबर से सरकारी अस्पतालों की OPD समय-सारणी में हुआ बदलाव - सीएमएचो डॉ खराडी
01 अक्टूबर से सरकारी अस्पतालों की OPD समय-सारणी में हुआ बदलाव - सीएमएचो डॉ खराडी
राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) के समय में बदलाव किया है यह नई समय-सारणी 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि नया ओपीडी समयचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित समस्त चिकित्सालयों जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) एवं उप स्वास्थ्य केंद्र (SHC)) में अब ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। यह बदलाव मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए अधिक समय प्रदान करेगा, जिससे उन्हें लंबी लाइनों से कुछ राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि ने राजपत्रित अवकाश के दिनों के लिए भी ओपीडी का समय निर्धारित किया है। इन दिनों में सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 1 अक्टूबर 2025 से इस नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और आमजन को इस संबंध में जागरूक करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |