संदेश

गिरफ्तार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चित्र
आबूरोड मे कांस्टेबल पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार सिरोही जिले के आबूरोड शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिटी पुलिस चौकी के कांस्टेबल ओमप्रकाश पर चार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही कि घटना में कांस्टेबल को मामूली चोटें आईं, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि घटना आबूरोड के बस स्टेशन के पास की है. दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ओमप्रकाश ने सड़क पर खड़े चार युवकों को हटने के लिए कहा. इस बात पर युवक नाराज हो गए और पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने लगे. देखते ही देखते एक युवक ने अचानक दौड़कर कांस्टेबल पर चाकू से वार कर दिया. हमले में कांस्टेबल घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.. मुल्जिमानों को मौके से भागकर ...

रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन

चित्र
रेवदर पुलिस ने मंदिरो के ताले तोडकर नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले जब्त , आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक मंदिरों में चोरी की वारदातें की कबूल। रेवदर ( सिरोही )। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान द्वारा जिले में चलाये जा रहे संम्पति संम्बधी अपराधो की रोकथाम तथा संम्पति संम्बधी अपराधो में फरार अपराधियो के धरपकड अभियान के तहत किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोजकुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी रेवदर सीताराम निरीक्षक पुलिस मय टीम ने जिले में संम्पति संम्बधी अपराधो में वांछित अज्ञात आरोपीगणो को तकनिकी सहायता व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मंन्दिरो में चोरी करने वाले आले दर्जे के छः नकबजन को गिरफ्तार कर वारदात में शरीक दो नाबालिगों को डिटेन किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदातो में प्रयुक्त तीन मोटरसाईकिले पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए अभियुक्त मे 1. सुरेशकुमार पुत्र कालाराम जाति गरासिया उम्र 25 साल निवासी बेवताफली क्यारी पुलिस थाना रोहिड...

आबूरोड पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार

चित्र
आबूरोड पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद कर 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार आबूरोड ( सिरोही ) 2 सितंबर 2025 । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभुलाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व गोमाराम चौधरी, वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी, निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 01 मोटरसाईकिले बरामद की। घटना विवरणः- दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी जामथाराम पुत्र प्रमाजी जाति ग्रासिया उम्र 32 साल पैशा मजदुरी निवासी भोमिया फली जायदरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मेरी मोटर साईकिल नं. मोटर साईकल HERO DELUXE रजिस्ट्रेशन न. RJ3BSC1815 दिनांक 30.08.2025 को दोपहर 3.30 बजे में मेरी पत्नि के साथ अपनी मोटर साईकल से अपनी पुत्री मनीषा को माउंट रोड दरबार स्कूल के पिछे छात्...