कोरोना के कारण कमाने वाले मुखिया को खोने वाले बच्चों को वरुण एकेडमी स्कूल, जावाल देगा निशुल्क शिक्षा
कोरोना के कारण कमाने वाले मुखिया को खोने वाले बच्चों को वरुण एकेडमी स्कूल, जावाल देगा निशुल्क शिक्षा सिरोही के जावाल क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम गैर-सरकारी विद्यालय वरुण एकेडमी स्कूल द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे परिवारों के बच्चे जिनके घर में कोरोना काल में कमाने वाले मुख्य सदस्य की मृत्यु हो गई है, उन बच्चों को अपने विद्यालय में लगातार दो वर्षो तक निशुल्क शिक्षण दिया जाएगा एवं उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यालय के संचालक मुकेश सुथार ने बताया कि विद्यालय की संस्था मां शारदे शिक्षण समिति की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए अपनी सहमति देकर निर्णय लिया। लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी यदि इसी विद्यालय में अध्ययनरत हैं तो उन्हें अपने परिवार के कमाऊ सदस्य यानि माता या पिता जिनकी मृत्यु हुई है उनका मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी के माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, टी.सी., आधार का...