संदेश

Diesel लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा शासित राज्यों की तरह तुरंत पेट्रोल डीजल पर वेट कम करें- भाजपा जिलाध्यक्ष पुरोहित

चित्र
राजस्थान की कांग्रेस सरकार भाजपा शासित राज्यों की तरह तुरंत पेट्रोल डीजल पर वेट कम करें-पुरोहित गहलोत सरकार बिजली बिलों की यूनिट दर कम करे व आमजन को राहत दे : पुरोहित कांग्रेस को केंद्र की मोदी सरकार के बजाए गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए-पुरोहित सिरोही,8 जुलाई । भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को नोटकी करार दिया।जिलाध्यक्ष पुरोहित ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्य पेट्रोल और डीजल पर टैक्स क्यों नहीं घटाते हैं।उन्होंने कहा  कि अगर गरीबों की चिंता है तो राजस्थान सरकार भाजपा शाषित राज्यो की तरह पेट्रोल डीज़ल पर  तुरंत टैक्स घटा देना चाहिए।पुरोहित ने कहा कि अभी देश में सिर्फ कोरोना जैसे महामारी को लेकर भारत मे टीकाकरण पर 35 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. उनके मुताबिक मुश्किल समय में सरकार द्वारा जनकल्याण योजनाओं के लिए पैसों को बचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमतों और कंपनियों की आर्थिक स्थिति को देखकर तय होती हैं. लेकिन केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वा...