बरलूट थाना में शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर CLG बैठक का आयोजन हुआ
Sirohi News 24 ब्यूरो लियाकत अली बरलूट , सिरोही सिरोही के बरलूट थाना परिसर में होली के त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए बरलूट थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में आस पास के थाना क्षेत्र हल्का में लगने वाले गाँव जिसमे उम्मेदगढ़ , नारादरा , मंडाणी , जावाल , उड़ , वराडा , देलदर समेत कई गावो के clg सदस्य व ग्रामीणों ने इस बैठक में भाग लिया । इस बैठक में थानाधिकारी द्वारा हेल्मेट अनिवार्यता , सहित मंदिरों में बढ़ रही चोरियों की वारदात को लेकर मंदिर के बाहर गार्ड , व सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया , कई सदस्यों द्वारा अलग अलग समस्या बताई जिसमे मुख्य अवैध शराब बिक्री को लेकर कई तरह की परेशानी होती है जिसको लेकर थानाधिकारी द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर भी अभियान चलाये जाने का आश्वाशन दिया । इस मोके पर मंछाराम लोहार , तुलसीराम पुरोहित , नवाब खान , पुनीत अग्रवाल , महेंद्र प्रजापत , जब्बर सिंह , प्रदीप जैन , गोविंद पुरोहित , मोहनलाल माली , सोमाराम प्रजापत , चेलाराम , वेनाराम सूर्याल , रामलाल ना...