संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

चित्र
सिरोही: कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली सिरोही पुलिस ने संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले करीब छह माह से फरार था और गुजरात में भंगार की दुकान पर काम कर रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, वृताधिकारी सिरोही मुकेश चौधरी एवं कोतवाली थाना प्रभारी कैलाशदान के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्या था मामला? संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय, जिला परिषद सिरोही में कार्यरत शंकरलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 31 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला के पीछे वाले गेट का ताला तोड़कर वहां रखे 6 यूपीएस बैटरियां और एक एग्जॉस्ट फैन चोरी कर लिया था। इस संबंध म...

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद

चित्र
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद रिपोर्ट: लियाकत अली सिरोही जिले के रेवदर पुलिस थाने का बुधवार को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस (आईजी)  सत्येन्द्र सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन किया तथा आत्मीय संवाद स्थापित किया। जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 17 जून 2026 को महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज द्वारा पुलिस थाना रेवदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी कार्यप्रणाली, ड्यूटी से जुड़े विभिन्न विषयों तथा दैनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। महानिरीक्षक पुलिस ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए जवानों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, वृताधि...