भूतगांव के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन , किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान
भूतगांव के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन , किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान सिरोही ( लियाकत अली ) | जावाल के समीपवर्ती भूतगाँव स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सिरोही विधानसभा क्षेत्र के कई किसान अपनी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। सम्मेलन में मौजूद पटवारियों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की समस्याएं सुनी और हाथों-हाथ समाधान किया। जिला परिषद सदस्य व शिवगंज के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह मांडाणी ने बताया कि किसान सम्मेलन में कई सालों से लंबित समस्याओं का समाधान किया गया। खेत व सिंचाई संबंधित समस्याओं को लेकर किसाना काफी सालों से परेशान थे। सम्मेलन में किसानों की कई सालों से लंबित बांडाबंदी की समस्या का भी समाधान किया। सम्मेलन में ओड़ा, नारादरा, भूतगांव, मनोरा, जावाल, जामोतरा, सवली, ऊड़, वराड़ा समेत कई गांवों के किसानों व संबंधित पंचायत के पटवारी मौजूद रहे। सम्मेलन में मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि...