संदेश

ब्रह्माकुमारी संस्था लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में आएगी खुशहाली और शांति

चित्र
आपसी एकता और विश्वास से ही परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में आएगी खुशहाली और शांति  वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति का पुनरुद्धार विषय के साथ वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन समापन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जालौर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी रहे मौजूद आबूरोड ( सिरोही ) 12 अक्टूबर । ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेेलन का रविवार को समापन हो गया। एकता और विश्वास- आदर्श भविष्य के लिए प्रेरणा विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों ने एक स्वर में कहा कि परिवार हो, समाज हो, राष्ट्र हो या फिर विश्व, एकता और विश्वास के बिना शांति, खुशहाली, समृद्धि और भाईचारा नहीं हो सकता है। यदि हमें सुखद भविष्य, आदर्श भविष्य की नींव रखनी है तो आपसी एकता और विश्वास को साथ लेकर चलना होगा। हमारी भारतीय संस्कृति की नींव और आधार ही वसुधैव कुटुम्बकम् है।   समापन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय ...

विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित

चित्र
विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित कई देशो के धावको ने मेराथन मे भाग लिया    सिरोही /आबूरोड । 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन में में 3500 धावक सुबह 6 बजे विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े। रास्तेभर सभी धावकों के लिए हर 4 किलोमीटर पर रिफ्रेश पॉइंट बनाए गए थे। साथ ही पुलिस फोर्स और सीपीआरएफ के जवान सुरक्षा में मौजूद रहे। मैराथन को मनमोहनी वन से सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक, ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में प्रथम स्थान पर राजस्थान जोधपुर के रनर देवाराम कुमार रहे, वहीं द्वितीय स्थान पर गुजरात के अनिल कोमिनी रहे। वहीं तृतीय स्थान पर जोधपुर के मुकेश कुमार रहे। फिनिशिंग प्वाइंट ॐ शांति भवन माउंट आबू में पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर स्वागत किया गया।  मैराथन को लेकर रविवार सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक दो घंटे तक आबूरोड से माउंट आबू तक यातायात बंद रहा। बता दें कि मैराथन का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाश...

देश की शांति के लिए आपसी प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाने का मुहिम चलाये - एम एस बिट्टा , आबूरोड के ब्रह्माकुमारी शांतिवन का किया दौरा

चित्र
आबूरोड , सिरोही 14 सितंबर 2021  अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिन्दरजीत सिंह बिटटा एक दिवसीय दौरे पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आबू रोड पहुंचे। शांतिवन पहुंचने पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बलके चन्द्रिका समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया । इसके बाद उन्होंने एक स्नेह मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि देश में अमन चैन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सौहार्द्र पूर्ण वातावरण के लिए व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश व पूरे विश्व को शांति के लिए प्रेरित कर रहे हैं। परन्तु देश की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं की नीति भी पूरी तरीके से पालन कर रहे है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान में आने के बाद यह महसूस हुआ कि प्रत्येक व्यक्ति को यहाॅं आकर शांति ओर बदलाव के लिए राजयोग सीखना चाहिए। यहाॅ राजनीतिज्ञों को भी जरुर आना चाहिए ताकि वे जीवन और नेतृत्व के लिए सकारात्मक प्रयास करना चहिए। एमएस बिटटा ने संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयेागिनी दादी जानकी के समाधि स्थल श...

वैश्विक शिखर सम्मेलन कि तैयारियां अतिंम चरण मे , उपराष्ट्रपति करेंगे 28 सितंबर को उद्घाटन

चित्र
सिरोही जिले के आबूरोड स्तिथ ब्रहमाकुमारीज संस्थान के शांतिवन परिसर में 27 सितम्बर से 1 अक्टुम्बर तक आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन को लेकर संस्थान परिसर में तैयारियां अतिंम चरण मे है। आयोजन को लेकर डायमंड हाॅल में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। हाॅल में स्टेज को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए  स्टेज और दर्शक दीर्घा के बीच आवश्यक दुरी को रखा गया है। वही इस भव्य आयोजन को लेकर संस्थान को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।  परिसर के डायमंड हाॅल , विश्व कल्याणी भवन , दादी काॅटेज सहित सभी भवनों को आकर्षक लाइटें लगाई गई है।  संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युजंय ने बताया कि इस आयोजन का उद्घाटन भारत  के उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडु द्वारा 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे किया जाएगा । कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री निशंक पोखरियाल मौजुद रहेंगें । वही 28 सितम्बर को शाम को होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद व केन्द्रीय मंत्री  मुख्तार अब्ब...

भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू 28 सितम्बर को सिरोही जिले के दौरे पर , ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

चित्र
सिरोही जिले में 28 सितम्बर को भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आबुरोड के ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत । भारत के उपराष्ट्रपति नायडू के दौरे को लेकर कलक्टर एसपी ने देखी व्यवस्थाएं सिरोही जिले के आबूरोड में भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु के 28 सितम्बर 2019 को होने वाले दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी है।   जिला कलक्टर सुरेन्द्र सोंलकी, एसपी कल्याणमल मीणा सहित जिलेभर के अलाधिकारी आबूरोड पहुचे जहां यूआईटी कार्यालय मे बैठक की गई उसके बाद उपराष्ट्रपति के रूट को देखा गया और अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देेश दिए गए। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर अधिकारीयों ने ब्रहमाकुमारीज संस्थान मे कार्यक्रम स्थल का निरक्षण किया और  कार्यक्रम के बारे मे जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।