विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित

विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक

7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन आयोजित

कई देशो के धावको ने मेराथन मे भाग लिया  


सिरोही /आबूरोड । 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन में में 3500 धावक सुबह 6 बजे विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े। रास्तेभर सभी धावकों के लिए हर 4 किलोमीटर पर रिफ्रेश पॉइंट बनाए गए थे। साथ ही पुलिस फोर्स और सीपीआरएफ के जवान सुरक्षा में मौजूद रहे। मैराथन को मनमोहनी वन से सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक, ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में प्रथम स्थान पर राजस्थान जोधपुर के रनर देवाराम कुमार रहे, वहीं द्वितीय स्थान पर गुजरात के अनिल कोमिनी रहे। वहीं तृतीय स्थान पर जोधपुर के मुकेश कुमार रहे। फिनिशिंग प्वाइंट ॐ शांति भवन माउंट आबू में पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर स्वागत किया गया। 


मैराथन को लेकर रविवार सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक दो घंटे तक आबूरोड से माउंट आबू तक यातायात बंद रहा। बता दें कि मैराथन का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त) विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।


कई देशों से भाग लेने पहुंचे धावक -

मैराथन में 18 वर्ष के युवाओं से लेकर 72 वर्ष के बुजुर्ग ने भाग लिया। इसमें भारत के सभी राज्यों सहित खासतौर से साउथ अफ्रीका, ब्रिटेन लंदन, केनिया, दुबई, इथोपिया के रनर्स ने भाग लिया। कुछ धावक प्रोफेशनल्स हैं तो कुछ शौकिया तौर पर स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाते हैं।प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता को पुरस्कार के रूप में 71 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को 61 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता को 51 हजार रुपये की राशि चेक द्वारा पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। इसके अलावा निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले और सभी धावकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग