जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत सांतपुर एवं ओर में सॉफ्ट विडियों कान्फ्रेन्सिंग द्वारा जनसुनवाई की |
sirohinews24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही जिला कलक्टर सन्देश नायक की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सांतपुर एवं ओर में सॉफ्ट विडियों कान्फ्रेन्सिंग द्वारा जनसुनवाई की गयी। विडियों कान्फ्रेन्सिंग में जिला कलक्टर द्वारा ग्राम संवकों से योजनाओं (मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय) में प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी गई। जिसमें ग्राम सांतपुर से 02 परिवाद युआईटी की भूमि वापस ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने बाबत् तथा पट्टे हेतु प्राप्त हुई। साथ ही ग्राम पंचातय ओर से 08 परिवाद प्राप्त हुए है जिसमें बत्तीया नाले की सुरक्षा दीवार पूर्ण करवाने, एनएच 27 से मोरथला तक डामरीकरण मरम्मत, उप स्वास्थ्य केन्द्र की मरम्मत एवं कम्पाउण्डर लगाने, ओर ग्राम की गोचर भूमि ग्राम पंचायत के नाम दर्ज कराने, खेल मैदान के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाने, आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर लगाने, डेरना गांव की आबादी भूमि ग्राम पंचायत के नाम करवाने बाबत् परिवाद प्राप्त हुए है।