संदेश

सुथार समाज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्वकर्मा प्रिमीयर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ ,शिवगंज की टीम बाजी मार विजेता बनी |

चित्र
SIROHINEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली   जावाल ,  सिरोही 18 मई 2018 | पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि क्रिकेट रोमांचक खेल है जो आपको आखिरी गेंद तक बांधे रखता है।क्रिकेट के इतिहास के सैकड़ों ऐसे उदाहरण मिल जायेंगे जिसमें आखिरी गेंद पर मैच का नतीजा आया। जावाल के इस टूर्नामेंट में भी यही रोमांस बना रहा और आखरी दो गेंदो तक संशय बरकरार रहा कि कौन जितेगा। पूर्व विधायक संयम लोढा सुथार समाज सिरोही द्वारा जावाल मे आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता विश्वकर्मा प्रिमीयर लीग के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।पूर्व विधायक संयम लोढा ने आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के समाज के टूर्नामेंट से सभी समाजबंधुओं का स्नेह मिलन हो जाता है और आपसी भाईचारा और मजबूत होता है।इस अवसर पर विश्वकर्मा छात्रावास अध्यक्ष दलाराम सुथार, पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष टेकाराम सुथार, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह चुरा, हिरालाल सतापुरा, धनाराम सतापुरा,  हिरालाल देलदर, प्रकाश उड,विनोद तखतगढ़, हेमंत सुथार, रणछोड देलदर, कैलाश वराडा,युवा संगठन तंवरी के कानाराम...