बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है , दुनियां के कई देशों में महात्मा गांधी की मूर्तियां लगाई गई है - विधायक लोढा
बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है- लोढा 02 अक्टुबर गांधी जयन्ती पर सर्वधम प्रार्थना का हुआ आयोजन @ sirohi news channel सिरोही, 02 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी जयन्ती (02 अक्टूबर) के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन सिरोही में किया गया। सर्वप्रथम गांधीजी व शास्त्रीजी की तस्वीर पर सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजेन्द्र सांखला, नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाड़ा एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी अमर सिंह देवडा द्वारा किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना के तहत सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना की प्रस्तुति डीईओ गंगा कलावन्त, स्काउट सीओ नरेन्द्र खोरवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। रामधुन की अत्यन्त ही सुन्दर प्रस्तुति महात्मा गांधी विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा दी गई। जिसमें हारमोनियम पर संगत प्रभा...