SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है , दुनियां के कई देशों में महात्मा गांधी की मूर्तियां लगाई गई है - विधायक लोढा

बापू के दर्शन को आज पूरा विश्व अपना रहा है- लोढा

02 अक्टुबर गांधी जयन्ती पर सर्वधम प्रार्थना का हुआ आयोजन
@ sirohi news channel 


सिरोही, 02 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी जयन्ती (02 अक्टूबर) के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन सिरोही में किया गया। सर्वप्रथम गांधीजी व शास्त्रीजी की तस्वीर पर सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजेन्द्र सांखला, नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाड़ा एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी अमर सिंह देवडा द्वारा किया गया।

      सर्वधर्म प्रार्थना के तहत सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना की प्रस्तुति डीईओ गंगा कलावन्त, स्काउट सीओ नरेन्द्र खोरवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। रामधुन की अत्यन्त ही सुन्दर प्रस्तुति महात्मा गांधी विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा दी गई। जिसमें हारमोनियम पर संगत प्रभारी शिक्षक दिलीप शर्मा ने की। नामधुन का गायन स्काउटर दिलीप कश्यप द्वारा किया गया। ईसाई धर्म का प्रार्थना का गायन सेन्ट पाॅल्स की सिस्टर सुष्मिता, सिस्टर रश्मि द्वारा, मुस्लिम धर्म प्रार्थना मोहम्मद अनवर रजा कादरी, हिन्दु धर्म प्रार्थना दिलीप कश्यप, जैन धर्म प्रार्थना व निर्गुण भजन का गायन रमेश कोठारी द्वारा किया गया। हम होंगे कामयाब गायन का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया। बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन की अत्यन्त ही सुन्दर प्रस्तुति जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावन्द द्वारा दी गई। अन्त में शान्ति पाठ के साथ सर्वधम प्रार्थनासभा का समापन हुआ। प्रार्थना सभा कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, नगर परिषद सिरोही व महात्मा गांधी विद्यालय का विशेष सहयोग के साथ साथ मंच पर गांधीजी का वेश धारण किये हुए छात्र कृश खंडेलवाल जो कि चरखे के साथ गांधी रूप में मंच पर था विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।

      सर्वधर्म प्रार्थना के बाद गांधी विचार संस्कार पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधायक लोढा ने कहा कि आज दुनियां के सभी देश गांधी दर्शन को अपना रहे है। इसी का कारण है कि आज दुनियां के कई देशों में महात्मा गांधी की मूर्तियां लगाई गई है एवं संयुक्त राष्ट्रसंघ ने बापू के जन्म दिन को विश्व अहिंसा दिवस घोषित किया है। आज की युवा पीढि को गांधी दर्शन को अपनाने व बापू के बताये रास्ते पर चलने की महती आवश्यकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित ‘‘गांधी विचार संस्कार’’ में चयनीत छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार के रूप में राउमावि पालडी एम के छात्र करण राज को स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में राउमावि फूंगणी की पायल कुमारी व राउमावि नागाणी के छात्र हकमाराम को तृतीय पुरस्कार स्वरूप साईकिल का वितरण विधायक संयम लोढा, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के हाथों वितरित किये गये।

         इस अवसर पर विधायक लोढा ने पुरस्कार प्राप्त कर रहे 116 छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी के विचारों की आज भी प्रासंगिता है। गांधी दर्शन को न केवल भारत बल्कि दुनियां के दूसरे देश भी अपना रहे है। इसी का कारण है कि इसके बाद शेष 113 पुरस्कारों का वितरण अन्य अतिथियों के हाथों किया गया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के पुस्तकालय में स्थापित गांधी कार्नर का अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार शर्मा एवं कुमारी सुरभि राठौड ने किया। कार्यक्रम के अन्त में विजेता छात्र छात्राओं द्वारा गांधी रूप धरे बालक के साथ व गांधी के चरखे के साथ फोटों खिचवाने की होड सी लग गई।
   इस मौके पर अति0 जिला कलक्टर कालूराम खौड, ब्लाॅक सह सयोजक जयन्तीलाल माली, शिक्षा विभाग के अधिकारी , शिक्षक एवं अन्यजन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ