सिरोही न्यायालय भवन के लिए 28 करोड 20 लाख 86 हजार रूपये की राशि स्वीकृत , मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार

सिरोही न्यायालय भवन के लिए 28 करोड 20 लाख 86 हजार रूपये की राशि स्वीकृत

विधायक संयम लोढा ने जताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार

नवीन न्यायालय भवन के लिये पूर्व में की गई थी भूमि स्वीकृत


सिरोही, 2 अक्टूबर। राज्य सरकार ने न्यायालय भवन सिरोही के निर्माण के लिए 1832.53 लाख तथा एडवोकेट कक्ष एवं सहायक ब्लॉक के लिए 988.33 लाख रूपये के साथ कुल 2820.86 लाख की राशि स्वीकृत की। राशि स्वीकृति पर विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार जताया।

राजस्थान सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव विनोद कुमार भारवानी ने आदेश जारी कर बताया कि न्यायालय भवन सिरोही के निर्माण को लेकर 1832.53 लाख, एडवोकेट कक्ष एवं सहायक ब्लॉक (एनीक्लेरी) के लिए 988.33 लाख रूपये के साथ कुल 2820.86 लाख राशि की सैदान्तिक सहमति प्रदान की गई।

प्रमुख शासन सचिव विनोद कुमार भारवानी ने मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को भेजे पत्र में बताया कि उक्त स्वीकृत राशि के अनुरूप न्यायालय भवन के निर्माण कार्य के साथ अन्य कार्य पूर्ण करावे।

विधायक संयम लोढा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में सर्किट हाउस के पास राज्य सरकार द्वारा 3.2 हेक्टेयर (12 बीघा 13 बिस्वा) भूमि नवीन न्यायालय भवन के लिए स्वीकृत की गई थी जिसके निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर 2820.86 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। न्यायालय भवन के लिए आवंटित भूमि पर जनवरी 2021 में चार दिवारी का निर्माण कार्य 49.10 लाख रूपये की लागत से पूर्ण कर लिया गया है। विधायक लोढा ने बताया कि न्यायालय भवन के लिए आवंटित जमीन के समीप ही मिनी सचिवालय के लिए भूमि आवंटित की गई है जिसकी डीपीआर का कार्य अंतिम चरण में है।

नवीन भवन में 9 कोर्ट लगेगी- विधायक संयम लोढ़ा ने बताया कि नवीन न्यायालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर एक कोर्ट, प्रथम मंजिल पर 4 कोर्ट, दूसरी मंजिल पर 4 कोर्ट लगेगी। इस तरह नवीन न्यायालय भवन में 9 कोर्ट लगेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग