मोहब्बतनगर गांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने पर सरपंच तंवर के नेतृत्व मे विधायक लोढ़ा का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

मोहब्बतनगर गांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने पर सरपंच तंवर के नेतृत्व मे विधायक लोढ़ा का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत 

शिवगंज स्तिथ विधायक लोढा के आवास पर पहुँचकर स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया

Sirohi News Channel के लिए कालन्द्री से सुरेश जुगनू वलदरा की रिपोर्ट


कालन्द्री , सिरोही 3 अक्टूबर | रविवार को मोहब्बत नगर सरपंच अर्जुन सिंह तंवर के नेतृत्व में ग्रामीणो ने विधायक संयम लोढ़ा के आवास शिवगंज जाकर मोहब्बत नगर मे उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमोन्नत करवाने पर विधायक संयम लोढ़ा का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए विधायक लोढ़ा का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच तंवर ने बताया की इस दौरान विधायक ने ग्रामीणो को आश्वासन देते हुए कहा की मोहब्बत नगर गांव समेत विधानसभा क्षेत्र व जिले के विकास मे कोई कमी आने नही दूंगा।


इस दरम्यान सरपंच अर्जुनसिंह तंवर,उपसरपंच महावीरसिंह देवल वार्ड पंच अमरसिंह,चौथाराम मेघवाल,जीतु कुमार एव ग्रामीण तोलाराम घांची,वागाराम राव,पीरसिंह,हितेंद्रसिंह,पूनम रावल प्रवीण हरिजन,जितु हरिजन,कैलास कलावंत,प्रवीण कलावंत समेत गांव गणमान्य लोग व ग्राम पंचायत टीम की गरिमामय उपस्थिति रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद