संदेश

सचिन पायलट लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने प्रख्यात संत सेनजी बावसी की समाधि के दर्शन किये,नफरत फैलाने के वातावरण को रोकने में संतों को आगे आना चाहिए

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली  सिरोही 3  मई  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज एक दिवसीय दौरे पर सिरोही जिले में पहुँचे। सिरोही जिले की सीमा पर पूर्व विधायक संयम लोढा, जिला अध्यक्ष गंगा बेन  के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । कालंद्री स्तिथ ब्रह्मधाम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यकर्म में भाग लेने पहुंचे थे यहाँ से पायलट   कैलाश नगर  के समीप  वाण गांव  स्तिथ  गणेश आश्रम  पहुंचे जहां प्रख्यात  संत सेनजी बावसी की समाधि  के दर्शन किये वही  यहाँ पहुंचने पर सेकड़ो की संख्या में उपस्तिथ जनसमुदाय ने बेंड बाजो के साथ 21 किलो की माला पहनाकर पायलट का स्वागत किया ,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि लोगों में नफरत फैलाने के वातावरण को रोकने में संतों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग का व्यक्ति आगे बढना चाहता है, अपनी सामाजिक, आथिक, राजनैतिक एवं धार्मिक उन्नति की कोशिश कर रहा है, ऐसे में उन्हें सही दिशा केवल भाईचारे एवं सौहार्द से ही मिल सकती है।...

पीसीसी चीफ सचिन पायलट सिरोही पहुचे ,जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ,कालंद्री ब्रह्मधाम मंदिर के दर्शन किये

चित्र
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 3  मई | @ Repo - LIYAKAT ALI  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज एक  दिवसीय दौरे पर सिरोही जिले में पहुँचे। सिरोही जिले की सीमा पर पूर्व विधायक संयम लोढा, जिला अध्यक्ष गंगा बेन गरासिया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।  इसके बाद जैसे ही पायलट का काफिला आगे बढ़ता रहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पायलोट का भव्य स्वागत किया , सिरोही जिला मुख्यालय पर पहुचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पायलट का भव्य स्वागत किया। यहाँ से रवाना होकर पायलट का काफिला कालन्द्री की तरफ रवाना हुआ जहा जावाल में व बरलूट में सभी समाज के लोगो ने स्वागत किया वही खास तौर से देवासी समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया।  सचिन पायलट ब्रह्मधाम मंदिर पंहुचे, जहां पर दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होने कालन्द्री में आयोजित प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह में शिरकत की तथा प्रतिभावान छात्र छात्रों को सम्मानित किया। उन्होने अपने उदबोधन में कहां कि बच्चे व युवा हीं देश का भविष्य...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट 3 मई को एक दिवसीय जिले के दौरे पर , कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे जिलास्तरीय बैठक संपन्न

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 01 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के 3 मई 2018 को एक दिवसीय जिले के दौरे पर आगमन पर कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे। कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में यहां सुनहरी कुंज में दौरे की तैयारियों को लेकर रुपरेखा बनाई गई।  प्रदेशाध्यक्ष का सिरोही जिले की सीमा मोरस आगमन पर टोल नाके पर स्वागत के साथ शुरूआत होगी। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया की अध्यक्षता में हुई। पायलट के दौरे को लेकर जिले में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने अपील की कि राजस्थान को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेसजन समय दे। अगले छह महीने घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं एवं दुष्प्रचार की प्रति लोगों को सजग करना है। सिरोही जिले में कांग्रेसजनों ने गत चार वर्षों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया है। कांग्रेसजन लोगों के सुख दुख में साथ खडे रहे है। तकलीफ में पडे व्यक्ति को कभी अकेला नहीं पडने दिया है। लोढा ने कहा...