SIROHI NEWS CHANNEL

Admin - Liyakat Mansuri

पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने प्रख्यात संत सेनजी बावसी की समाधि के दर्शन किये,नफरत फैलाने के वातावरण को रोकने में संतों को आगे आना चाहिए

SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली 
सिरोही 3 मई 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज एक दिवसीय दौरे पर सिरोही जिले में पहुँचे। सिरोही जिले की सीमा पर पूर्व विधायक संयम लोढा, जिला अध्यक्ष गंगा बेन  के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।

कालंद्री स्तिथ ब्रह्मधाम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यकर्म में भाग लेने पहुंचे थे यहाँ से पायलट  कैलाश नगर के समीप वाण गांव स्तिथ गणेश आश्रम पहुंचे जहां प्रख्यात संत सेनजी बावसी की समाधि के दर्शन किये वही  यहाँ पहुंचने पर सेकड़ो की संख्या में उपस्तिथ जनसमुदाय ने बेंड बाजो के साथ 21 किलो की माला पहनाकर पायलट का स्वागत किया , 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि लोगों में नफरत फैलाने के वातावरण को रोकने में संतों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग का व्यक्ति आगे बढना चाहता है, अपनी सामाजिक, आथिक, राजनैतिक एवं धार्मिक उन्नति की कोशिश कर रहा है, ऐसे में उन्हें सही दिशा केवल भाईचारे एवं सौहार्द से ही मिल सकती है। वे यह वाण गांव के गणेश आश्रम में सेन बावसी की समाधि पर उपस्थित विशाल जनसभा में बोल रहे थे। सभा में पूर्व विधायक संयम लोढा सहित लेटा के महंत रणछोड भारती, वावेश्वर महादेव के रुपपुरी राजुगिरी महाराज, महंत परबतगिरी, सुरेश्वरमढ, महंत अभय भारती बाली, महंत अमृतगिरी सिरोही, महंत हरिपुरी कवला, महंत सुरेन्द्रनाथ बाली  सहित संतगण भी मौजूद थे ।
उन्होंने कहा कि संतों एवं जनता को सच्चे तथा कर्मशील व्यक्तियां के साथ रहना होगा, तभी देश प्रदेश आगे बढेंगे। पायलट ने कहा वे सभी जाति, वर्ग तथा धर्म के लोगों के विचारों को समानता के पक्ष धर है। उनके विचारों में ऋषि मुनियों ने ’’सर्वे भवंतु सुखिन-सर्वे संतू निरामया’’ का मंत्र दिया है उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में उनकी पार्टी को लोगों का आशीर्वाद मिलेगा तो लोगों की भावनाओं के अनुसार विकास की कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। पायलट ने कहा कि लोग अपने बच्चे, बच्चियों को शिक्षा दे, ताकि समय के साथ प्रतिस्पर्धा में वे पीछे नहीं रहे। उन्होंने आश्रम के भाविकों तथा संत पूज्य राजुगिरी महाराज का आभार जताया।
गणेश आश्रम के संत राजुगिरी महाराज ने कहा कि सेवा एवं सहयोग की भावना वाले व्यक्ति हमेशा जीवन में तरक्की करते है। महाराज ने संत की समाधि के दर्शन करने पर पायलट एवं संयम लोढा को आशीर्वाद दिया। सभी संतों ने भी कांग्रेस नेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि सेनजी बावसी एक अलौकिक संत थे उनके आशीर्वाद में हजारों लोगों का जीवन बेहतर हुआ। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनका जीवन पर्यन्त गुणगान करेगा। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने सैनजी बावसी की समाधि के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की।
गणेश आश्रम एवं ग्रामीणों की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पायलट का गाजे बाजे के साथ वाण में स्वागत किया एवं कार्यक्रम के दौरान गांव के भूरसिंह देवडा, पूर्व सरपंच जितेन्द्रसिंह देवडा, पूर्व सरपंच हिरेन्द्रसिंह देवडा, भाविक चतराराम माली, नरपतसिंह देवल एवं सत्यनारायण, गजाराम रेबारी इत्यादि ने 21 किलो फूलों के हार एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व उपसचेतक रतन देवासी, जालोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष समरजीतसिंह देवडा, शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य, उपप्रधान मोटाराम देवासी, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, धीराराम देवासी, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव सोमेन्द्र गुर्जर, शोभा सोलंकी, करणसिंह उचिपारडा, सांचैर विधायक सुखराम विश्नोई, पूर्व नगर कांग्रेस शिवगंज अध्यक्ष पुखराज परिहार, पंचायत समिति सदस्य छगनलाल कुम्हार, रामसिंह राजपुरोहित, जालोर की पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, मोहन हठेला इत्यादि प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ