बरलूट में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन , उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ |

SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली 
बरलूट , सिरोही 
बरलूट में राजस्व लोक अदालत एवं न्याय आपके द्वार कैम्प का आयोजन अटल सेवा केन्द्र मे किया गया  सिरोही तहसील के बरलूट में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम हुआ जहां पर उपखंड अधिकारी नाथूसिंह देवडा, ,विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह राणावत, तहसीलदार , नायब तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी ओर अलग अलग विभागों के कार्मिक मौजूद रहे ।


उपखंड अधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि शिविर के दौरान उपखण्ड न्यायालय के विचाराधीन प्रकरणों में से 01 प्रकरण अ.धारा 251 आर.टी.एक्ट का निस्तारण किया गया । केम्प में नामान्तरकरण के 51 खाता दुरूस्ती के 40, राजस्व नकले 07 प्र्रकरण व खाता विभाजन के 02 प्रकरण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 69 बालिकाओं को आयरन की गोलियां व कुपोषण से ग्रस्त 447 बच्चो का पंजीकरण, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक शिकायत का निवारण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत 04 परिवारों का चयन, खाद्य सुरक्षा योजना में 14 नाम जोडे गये , आयोजना विभाग द्वारा 13 भामाशाह अद्यतन व 27 भामाशाह कार्डाे का वितरण , आयुर्वेद विभाग द्वारा 31 रोगियों की जांच, जन स्वास्थ्य अभि. विभाग द्वारा 04 हैंडपम्पों की मरम्मत, 01 पाईप लिकेज दुरूस्त किये गये, पंचायती राज विभाग द्वारा 10 पट्टे आवेदन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण 06, प्रकरण । उर्जा विभाग द्वारा 02 धरेलु कनेक्शन, 02 बिल मीटर ट्रांसफाॅर्मेर की समस्या का समाधान, 03 ढीले व असुरक्षित विद्यूत पाॅईंट को सही किये गये, चिकित्सा विभाग द्वारा बुखार के रोगी 05, उल्टी दस्त रोगी 09, का उपचार किया गया ।


ग्राम विकास अधिकारी सोहन परमार ने बताया की राजस्व लोक अदालत एवं न्याय आपके द्वार कैम्प में ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य सम्पादित किये गए. जन्म मृत्यू पंजीयन, 10 पुश्तैनी गृहो के पट्टे जारी किये गए. 60 पुराने आवासो के पट्टे बनाने के आवेदन पत्र, पन्द्रह खाद्य सुरक्षा अपील, एवं सात प्रार्थना पत्र सीसी सडक, नाली, सफाई आदि के प्राप्त किये गए. 

इस मौके,पर उपखंड  अधिकारी नाथूसिंह देवडा, ,विकास अधिकारी जितेन्द्रसिंह राणावत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर,पटवारी, सरपंच वैनाराम सुर्याल, ग्राम विकास अधिकारी सोहन परमार, कनिष्ट लिपिक दीपलता शुक्ल सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद