पीसीसी चीफ सचिन पायलट सिरोही पहुचे ,जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ,कालंद्री ब्रह्मधाम मंदिर के दर्शन किये

SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली
सिरोही 3 मई | @ Repo - LIYAKAT ALI 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज एक  दिवसीय दौरे पर सिरोही जिले में पहुँचे। सिरोही जिले की सीमा पर पूर्व विधायक संयम लोढा, जिला अध्यक्ष गंगा बेन गरासिया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 
इसके बाद जैसे ही पायलट का काफिला आगे बढ़ता रहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पायलोट का भव्य स्वागत किया , सिरोही जिला मुख्यालय पर पहुचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पायलट का भव्य स्वागत किया। यहाँ से रवाना होकर पायलट का काफिला कालन्द्री की तरफ रवाना हुआ जहा जावाल में व बरलूट में सभी समाज के लोगो ने स्वागत किया वही खास तौर से देवासी समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। 
सचिन पायलट ब्रह्मधाम मंदिर पंहुचे, जहां पर दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होने कालन्द्री में आयोजित प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह में शिरकत की तथा प्रतिभावान छात्र छात्रों को सम्मानित किया। उन्होने अपने उदबोधन में कहां कि बच्चे व युवा हीं देश का भविष्य है। यदि ये पढेगे लिखेगे तो देश आगे बढेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक संयम लोढा सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
जगह जगह पीसीसी चीफ पायलट का हुआ स्वागत 
 जावाल । शुकवार को कालंद्री जाते समय राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का जावाल अंबेडकर सर्कल पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने साफा एवं माला पहनाकर सचिन पायलट और पूर्व विधायक संयम लोढा का सम्मान किया ।इस दौरान ढोल धमाकों पर कांग्रेसी कार्यकर्ता जमकर नाचे।कार्यकर्ताओ ने सचिन पायलट ,संयम लोढा ओर कांग्रेस पार्टी के पक्ष मे जोरदार नारेबाजी की ।



 इस अवसर पर वरिष्ट कांग्रेसी प्रकाशभाई अग्रवाल ,नारायण सुथार ,पुर्व उपसंरपच तेजाराम मेघवाल ,  आईटी सेल अध्यक्ष गोवाराम भाटी,जसवंत सिंह परमार, किसान नेता मछांराम माली,नगर अध्यक्ष फूलाराम माली,रतन प्रजाप्रत , पूर्व पंचायत समिति सदस्य सवाराम घांची ,उत्तम सुथार,खुशाल परमार ,मगन लाल ,पुनीत अग्रवाल , पूर्व सरपंच अनुदेवी,भगवती परमार,संजु बेन, मनोज पुरोहित,दिनेश ,शंकरलाल मनोरा, देवाराम, शांतिलाल जामोतरा, दशरथ वराडा आदि सैकडो ग्रामीण  उपस्थित थे ।वहीं बरलूट में मांगूसिंह बावली के नेतृत्व में सेकड़ो लोगो ने मिलकर राजस्थान कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर किसान नेता छगन माली, पूर्व सरपंच रजनी देवी, गणपतसिंह, मोबिन खान, थानसिंह, रसूल खान, कूपाराम मेघवाल, किशोर पुरोहित, प्रकाश देवासी, चौथाराम हीरागर एवं आस पास गावो के  सेकड़ो लोग मौजूद रहे।कालंद्री से वापिस वाण जाते समय सचिन पायलट का मांडाणी के मुख्य बस स्टैंड पर किसान नेता गजेंद्र सिंह देवडा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने 21किलो की माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।


पिंडवाड़ा - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के आगमन पर आज मोरस टोल नाके पर सैकड़ो कांग्रेसजनों ने गर्म जोशी के साथ साथ राजस्थान परम्परा के साथ स्वागत किया।


     इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गंगा बेन, पूर्व विधायक लाला राम गरासिया , प्रदेश कांग्रेस सदस्य संध्या चौधरी, पिंडवाड़ा नगर से पूर्व चेयरमैन अचलसिंह बालिया, पूर्व जिला प्रमुख चन्दनसिंह देवडा, अन्ना राम बोराणा, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सेन, प्रदेश महासचिव नीरज डांगी, हीरालाल अग्रवाल, हिमपाल सिंह , भवानीसिंह भटाना, महेंद्र रावल, सुलोचना परमार, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष कमलेश रावल, कांग्रेस के युवा नेता रेवत गरासिया, कानाराम गरासिया, नींबाराम गरासिया, पूर्व पार्षद परबत सिंह काबा, जयकिशन खंडेलवाल, रामसिंह सिसोदिया रोहिड़ा, आबूरोड़ नगर अध्यक्ष अमित जोशी, महेश दान, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने ढोल बाजो के साथ के साथ साफा पहनाकर स्वागत किया।


                                              सिरोही से लियाकत अली की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग