भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित

सीएम भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है : पूर्व विधायक राजपुरोहित

भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित


सिरोही 15 अक्टूबर । जिला भाजपा की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। भजनलाल सरकार ने अन्त्योदय के विजन को धरातल पर साकार करते हुए जरूरतमंद और वचितों के कल्याण के लिए कई दूरगामी और क्रांतिकारी निर्णय किए हैं। अपने लगभग पौने दो साल के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने महिला, युवा, किसान और मजदूर के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया है। वहीं गुटबाजी से ग्रस्त विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल आपसी झगड़ों में ही व्यस्त रहीं। 

पूर्व विधायक राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान बिजली संकट से जूझ रहा था लेकिन भजनलाल सरकार आने के बाद बिजली उत्पाद बड़ा है और आने वाले समय में राजस्थान दूसरे राज्य को बिजली सप्लाई करेगा। जनता की मूलभूत सुविधा पानी बिजली को लेकर भजनलाल सरकार काफी गंभीर है और उसके लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।


उन्होंने बताया कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को ध्येय मानते हुए भजनलाल सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उनके 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। साथ ही, रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया। इसी मे साथ जैसलमेर में बस में आग लगने से 20 लोगों की जान गई। जिस पर सभी ने दुख व्यक्त किया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि सभी लोगों को दीपावली के त्योहार पर स्वदेशी निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें। ताकि देश को मजबूती मिले।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस अवसर पर सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड व दिनेश वैष्णव मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

रेवदर पुलिस ने नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर छः आरोपीयों को किया गिरफ्तार , दो नाबालिग भी डिटेन