संदेश

संयम लोढा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री गहलोत का लक्ष्य शिविरों में 10 लाख परिवारों को मिले पट्टा - विधायक लोढा

चित्र
मुख्यमंत्री गहलोत का लक्ष्य 10 लाख परिवारों को मिले पट्टा - विधायक लोढा  ग्राम पंचायत उड़ में प्रशासन गाँवो के संग शिविर का हुआ आयोजन  विधायक संयमलोढा के हाथों से पट्टो का हुआ वितरण Sirohi News Channel - Liyakat Mansuri  सिरोही 6 अक्टूबर |   सिरोही जिले में प्रशासन गाँवो के संग अभियान व प्रशासन शहरों के संग अभियान जारी है .... सिरोही तहसील की उड़ ग्राम पंचायत में आज 6 अक्टूबर को प्रशासन गाँवो के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया जा रहा है .... इस शिविर में स्थानीय विधायक संयम लोढा के हाथों से ग्रामवासियों को पट्टो का वितरण किया गया , साथ ही शिविर में एसडीएम रमेश चंद्र , तहसीलदार नीरजा कुमारी , विकास अधिकारी रानू इन्किया , बीसीएमओ डॉ विवेक जोशी , अतिरिक्त विकास अधिकारी पुखराज पुरोहित , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित , पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर चारण सहित अलग अलग विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे .... वही इस शिविर में विधायक संयम लोढा के हाथों से ग्राम सेवा सहकारी मिनी बैंक के केसीसी लॉन के तहत दलपत सिंह को 53,500 रुपये की राशि व रण सिंह को 67000 की राशि भी...

गोयली में प्रशासन गाँवो के संग शिविर में विधायक लोढा ने 10 पट्टो का किया वितरण

चित्र
ग्राम पंचायत गोयली में प्रशासन गांवों के संग शिविर में सिरोही विधायक  संयम लोढा ने शिरकत की इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने 10 पट्टो व श्रमिक कार्ड वितरित किये सिरोही, 4 अक्टूबर। विधायक संयम लोढा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहां कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार गरीबों की सरकार है। यह राज्य की अशोक गहलोत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। आमजन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस अभियान के लिए जटिलताओं को दूर करते हुए विभिन्न नियमों का सरलीकरण किया गया है जिससे वर्षों से लंबित कार्यों के पूर्ण होने में सुगमता होगी। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रमेश बेहडिया, विकास अधिकारी रानु इंकिया, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ विवेक जोशी, सरपंच होजी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, पूर्व सरपंच मीरा देवी, राजेंद्र माली, शांतिलाल मालीए, प्रकाश मेघवाल, भुवनेश माली, गेनाराम मेघवाल, भोमाराम हीरागर, विनोद हीरागर, गोपाल छिपा, महिपाल सिंह आदि कार्यकर्ता सहित कनिष्ठ अभियंता विधुत विभाग, स्वास्थ्य विभाग एएनएमए,  पंचायतीराज विभाग, आयुर्वेदिक विभाग आदि मौजूद रहे। 22 विभाग सम्मिलित होकर ये कार्य करेंग...

विधायक संयमलोढा ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण माफी योजना के तहत 16 व्यक्तियों को बांटे ऋणी माफ प्रमाण पत्र

चित्र
विधायक संयम लोढा ने 16 व्यक्तियों को बांटे ऋणी माफ प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण आम माफी योजना के तहत बांटे प्रमाण पत्र Sirohi News Channel Admin - Liyakat Mansuri  सिरोही, 4 अक्टूबर।  मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण आम माफी एमनेस्टी योजना 2021 के अंतर्गत जिले के 16 पात्र ऋणियों को विधायक संयम लोढा ने ऋणी माफ प्रमाण पत्र वितरित किये। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मंगलाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण आम माफी एमनेस्टी योजना 2021 के अंतर्गत जिले के कुल 46 पात्र ऋणियों में से प्रथम चरण के अंतर्गत 23 आवेदन प्राप्त हुए जिसका जिला अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा 5 लाख 95 हजार 829 रूपये एमनेस्टी योजना के अंतर्गत ऋण माफ हुए।   विधायक संयम लोढा ने उपस्थित 16 पात्र व्यक्तियो को अदेय प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कहां कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ वांछित लोगो तक पहुंचाना चाहिए। हमे प्रयास कर प्रथम पंक्ति से अंत तक खडे व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल दिलाना है। राजस्थान की अशोक गह...

मोहब्बतनगर गांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने पर सरपंच तंवर के नेतृत्व मे विधायक लोढ़ा का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

चित्र
मोहब्बतनगर गांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाने पर सरपंच तंवर के नेतृत्व मे विधायक लोढ़ा का ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत  शिवगंज स्तिथ विधायक लोढा के आवास पर पहुँचकर स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया Sirohi News Channel के लिए कालन्द्री से सुरेश जुगनू वलदरा की रिपोर्ट कालन्द्री , सिरोही 3 अक्टूबर | रविवार   को मोहब्बत नगर सरपंच अर्जुन सिंह तंवर के नेतृत्व में ग्रामीणो ने विधायक संयम लोढ़ा के आवास शिवगंज जाकर मोहब्बत नगर मे उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमोन्नत करवाने पर विधायक संयम लोढ़ा का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए विधायक लोढ़ा का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच तंवर ने बताया की इस दौरान विधायक ने ग्रामीणो को आश्वासन देते हुए कहा की मोहब्बत नगर गांव समेत विधानसभा क्षेत्र व जिले के विकास मे कोई कमी आने नही दूंगा। इस दरम्यान सरपंच अर्जुनसिंह तंवर,उपसरपंच महावीरसिंह देवल वार्ड पंच अमरसिंह,चौथाराम मेघवाल,जीतु कुमार एव ग्रामीण तोलाराम घांची,वागाराम  राव,पीरसिंह,हितेंद्रसिंह,पूनम रावल प्रवीण हरिजन,जितु हरिजन,कैलास कलावंत...

मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल

चित्र
मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को गंदी राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश हुई - सांसद पटेल सिरोही को बड़ी सौगात देने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया, आयोजन से जनता को दूर रखने के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार सिरोही 30 सितम्बर । जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने देवनगरी में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज को प्रधानमंत्री की ओर से सिरोही जिले को बड़ी सौगात बताते हुए निर्दलीय विधायक सहित कांग्रेस नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने आज वर्चुअल शिलान्यास के उद्बोधन में इनके मिथ्या प्रचार से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर कहा कि जनता ने भी हमारे काम की सराहना की है और प्रेम व विश्वास पंचायत चुनाव में भी दर्शाया है। सांसद ने कांग्रेसियों के हुड़दंग व निर्दलीय विधायक के झूठ फैलाने की बात कह तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार में हो रहे विकास कार्य इनको हजम नहीं हो रहै और वे बौखला गए हैं। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज मे उन्नत करने के साथ देवनगरी सिरोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास क...

पोप योजना में जिले को वर्ष 2017-18 में 408 के विरूद्ध केवल 18 व्यक्तियों को लाभ मिला - लोढा

चित्र
SIROHINEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 06 मई 2018 । पूर्व विधायक संयम लोढा ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के तहत गरीब पिछडे लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं । अनुसूचित जाति - जनजाति एवं बीपीएल परिवार के उत्थान के लिए संचालित पोप योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले का खुले में शौच मुक्त घोषित होने के बावजूद सैकडो परिवारों को भुगतान नही होने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी भुगतान के प्रति उदासीनता एवं भीषण गर्मी में रोजगार को लेकर जिले के लोग पूरी तरह परेशान हैं । लोढा ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पोप योजना में जिले को वर्ष 2017-18 में दिये गये लक्ष्य 408 के विरूद्ध केवल 18 व्यक्तियों को लाभ मिला हैं । पंचायत समिति वार आवंटित लक्ष्य सिरोही को 120 के एवज में कुल प्राप्त आवेदन 41 मे से 7 की स्वीकृति जारी की । जिसमे से 4 व्यक्तियों के आवेदन बैक द्वारा वापस लौटा दिये, इस तरह केवल 3 व्यक्तियों को ही इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया । इसी तरह शिवगंज मे लक्ष्य 52 के विरूद्ध 31 ने आवेदन किया जिसमें से 7...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट 3 मई को एक दिवसीय जिले के दौरे पर , कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे जिलास्तरीय बैठक संपन्न

चित्र
SIROHI NEWS 24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही 01 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के 3 मई 2018 को एक दिवसीय जिले के दौरे पर आगमन पर कांग्रेसजन जोरदार स्वागत करेंगे। कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में यहां सुनहरी कुंज में दौरे की तैयारियों को लेकर रुपरेखा बनाई गई।  प्रदेशाध्यक्ष का सिरोही जिले की सीमा मोरस आगमन पर टोल नाके पर स्वागत के साथ शुरूआत होगी। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया की अध्यक्षता में हुई। पायलट के दौरे को लेकर जिले में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। बैठक में बोलते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने अपील की कि राजस्थान को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेसजन समय दे। अगले छह महीने घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं एवं दुष्प्रचार की प्रति लोगों को सजग करना है। सिरोही जिले में कांग्रेसजनों ने गत चार वर्षों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया है। कांग्रेसजन लोगों के सुख दुख में साथ खडे रहे है। तकलीफ में पडे व्यक्ति को कभी अकेला नहीं पडने दिया है। लोढा ने कहा...