विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सिरोही क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफरो का सिरोही एसोसिएशन ने किया सम्मान
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सिरोही क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफरो का किया सम्मान गोयली खेतलाजी मंदिर परिसर मे सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन का कार्यक्रम हुआ आयोजित सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 19 अगस्त | विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गोयली गाँव के खेतलाजी मंदिर परिसर मे सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए फोटोग्राफी दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सिरोही क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर शुभाष भाई मिस्त्री , सांवलाराम , हीरालाल राव, शिवलाल माली, अशोक रावल, रामलाल माली, जितेन्द्र सिंह बारड़ को सिरोही फोटोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा फूल-माला , साफा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे पहुंचे वरिष्ठ फोटोग्राफरो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुराने समय कि यादो को ताजा करते हुए अपने सालो के अनुभव को भी साझा किया। वरिष्ठ फोटोग्राफरो ने बताया कि फोटोग्राफी से उन्हें जो पहचान ओर सम्मान मिला है वह अन्य किसी व्यापार में नहीं मिलता....फोटोग्राफी एक ऐसा पेशा है जिसमे कि आप लोगों के बीच में रहकर उनकी खुशियों में सम्मिलित होते हो ओर वो जो खुश...