भाजयुमो के जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सांसद व जनप्रतिनिधियो को झेलना पड़ा विरोध...
-काग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे रिपोर्टर गौरव अग्रवाल पिंडवाडा सरूपगंज।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को युथ चला बूथ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को लेकर जालोर-सिरोही सासंद देवजी एम पटेल समैत कई जनप्रतिनिधियो को काग्रेस कार्यकर्ताओ का विरोध झेलना पड़ा। सांसद पटेल सोमवार सांय जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सरूपगंज पहुंचे तो काग्रेस जिला महामंत्री हमीद कुरैशी,एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निम्बाराम गरासिया व जालोर सिरोही लोकसभा महासचिव आजाद मेघवाल सहित काग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिडकी खोलने, सरूपगंज में बस स्टेण्ड,ट्रेनो के ठहराव, 20 किलोमीटर के अन्र्तगत रहने वालो को टोल छुट, पश्चिमी बनास बांध पर पुलिया, रेलवे फाटक पर ब्रिज सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन देने के लिए गाड़ी रूकवाई, मगर सांसद पटेल द्वारा ज्ञापन नही लेने पर कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया।कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी और सांसद को काले झंडे दिखाए।इस अवसर पर निकेश रावल,सिराज मेमन,राजेश अग्रवाल,उपसरपंच संजय परम...