संदेश

covid19 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण हुआ प्रारम्भ , जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने लगवाया कोरोना का टीका

चित्र
Sirohi 4 February 2021 - Liyakat Mansuri  सिरोही में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण हुआ प्रारम्भ , जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने लगवाया कोरोना का टीका , जिला कलेक्टर ने कहा आम जनता अफवाहों पर नही दे ध्यान  को । सिरोही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने जिला सामान्य चिकित्सालय में जाकर वेक्सीन लगवाकर कोरोना वेक्सिनेशन के दूसरे चरण की शुरूआत की।  जिला कलेक्टर के पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय , उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने  वेक्सीन लगाई ।  पूरे राज्यभर मेें राजस्व विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को वेक्सिन लगाई जा रही है। कोरोना वेक्सिनेशन के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार समेत चिकित्साधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने वेक्सिन लगाने के बाद अपने संदेश में कहा कि कोरोना वेक्सिनेशन चल रहा है और उसका प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। जिले में हैल्थ केयर वर्कस ने 3917 की संख्या में टीके लगवाए है और कोई भी एडर्वस रिपोर्ट नही हुआ है और कोई रिएक्सन की खबर भी नहीं आई है । आज स...

दुनिया में कोरोना संकट गहराया, अबतक 1.92 करोड़ संक्रमित, पिछले 24 घंटों में मरे 6240 लोग

चित्र
दुनियाभर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया है. अबतक 1.92 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 61.75 लाखसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. Corona crisis deepens in the world, 1.92 million infected so far, 2.71 lakh new cases in 24 hours, 6240 deaths By: Sirohi News Channel 07Aug 2020  Coronavirus: दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है. रोजाना दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. भारत, अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामलों की संख्या और मौत के आंकड़े सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते दिन दुनियाभर में 2.71 लाख नए मामले आए, जबकि 6240 लोगों की मौत हुई. अबतक एक करोड़ 92लाख 37 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 7 लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 23 लाख के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में अभी भी 61 लाख 75 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं.