संदेश

भाजपा सिरोही लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित

चित्र
सीएम भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है : पूर्व विधायक राजपुरोहित भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता आयोजित सिरोही 15 अक्टूबर । जिला भाजपा की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। भजनलाल सरकार ने अन्त्योदय के विजन को धरातल पर साकार करते हुए जरूरतमंद और वचितों के कल्याण के लिए कई दूरगामी और क्रांतिकारी निर्णय किए हैं। अपने लगभग पौने दो साल के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने महिला, युवा, किसान और मजदूर के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया है। वहीं गुटबाजी से ग्रस्त विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल आपसी झगड़ों में ही व्यस्त रहीं।  पूर्व विधायक राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान बिजली संकट से जूझ रहा था लेकिन भजनलाल सरकार आने के बाद बिजली उत्पाद बड़ा है और आने...

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार

चित्र
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जीएसटी की दरें कम करने पर पीएम मोदी का जताया आभार सिरोही 7 सितंबर । जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन मे जीएसटी की दर कम करने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इस फैसले को आजादी के बाद जनता के हित में लिया गया एक बड़ा कदम बताया।  *डॉ भंडारी* ने कहा कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर टैक्स दरों को बड़े पैमाने पर घटाया गया है। अनेक वस्तुओं को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। कई उपयोगी सामान अब 12 प्रतिशत से केवल 5 प्रतिशत की श्रेणी में आ गए हैं। आम जनता को राहत देने अनेक वस्तुओं को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है और कुछ वस्तुएं तो सीधे 12 प्रतिशत से शून्य 0 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों की कर अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने रिटर्न फाइलिंग को आसान किया गया है और जटिल नियमों में व्यापक सुधार किए गए हैं।

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग

चित्र
सिरोही प्रधान हॅसमुख मेघवाल कि भुआ के नाम से जावाल कि एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल समाज के लोगो ने कार्रवाई कि मांग को लेकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन  वायरल वीडियो मे दिखाई दे रही बुजुर्ग महिला ने दूसरा वीडियो जारी कर प्रधान हसमुख मेघवाल कि बुआ होने से किया इंकार  जनप्रतिनिधियों पर उठ रहे सवाल - जावाल कि कई कॉलोनीयों मे पानी भरने के बाद भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे मौके पर सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 29 अगस्त । सिरोही पंचायत समिति प्रधान हंसमुख कुमार मेघवाल की भुआ के नाम से जावाल की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और न्यूज चैनलों पर भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर मेघवाल समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार दोपहर बाद कालंद्री सहित आसपास के क्षेत्रों से मेघवाल समाज के लोग एकत्रित होकर सिरोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर झूठा दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में क्या ...

पिण्डवाड़ा के जनापुर चौराहा व नया सानवाडा में पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा पत्र

चित्र
पिण्डवाड़ा के जनापुर चौराहा व नया सानवाडा में पुलिस चौकी खोलने की मांग, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी ने एसपी को सौंपा पत्र  सिरोही 13 अगस्त ।   भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान को पत्र देकर बताया कि पिण्डवाडा से नया सानवाडा के बीच लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही है अपनी सुरक्षा को लेकर आमजन चिंतित है। रात्रि में रोडवेज व निजी बस संचालकों द्वारा सवारियों को पिण्डवाडा बस स्टेण्ड से दो किलोमीटर दूर जनापुर चौरहा पर उतारी जाती है जिससे बदमाश सूनसान एरिया होने से आमजन के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते है रोडवेज व निजी बस संचालकों को पाबंद किया जाए कि सवारियों को बस स्टेण्ड पर उतारा जाए। अल्ट्राटेक व वोलकेम फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों व कर्मचारीयों के साथ लगातार आये दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। जैसे सिरोही की ओर से आने वाले, पिण्डवाडा की और से आने वाले, जनापुर की ओर से आने वाले लोगों के साथ लूटपाट की प्रतिदिन घटनाएं सुनने व देखने को मिल रही है इसलिए फेक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर दहशत में होने के कारण अपना रोजगार छोडने के लिए...

भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला हुई सम्पन्न

चित्र
हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जज्बा जगाएगी भाजपा : राज्यमंत्री देवासी युवाओं को बताएं कि बंटवारे का दंश कैसा था : मुख्य वक्ता जोधा प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की ओर कार्य कर रहे हैं : सांसद चौधरी भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला हुई सम्पन्न सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 9 अगस्त 25 । भाजपा की ओर से 10-14 अगस्त तक शुरू हो रही हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विजयपताका में भाजपा जिलास्तरीय कार्यशाला हुई। जिसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, अभियान के जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा के सानिध्य व जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य वक्ता नाहरसिंह जोधा ने कहा कि अभियान में कार्यकर्ता जिलेभर में देशभक्ति की भावनाओं को प्रवाहित करें। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर युवाओं को बताएं कि बंटवारे का दंश कैसा था। देश में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। जिसे हर भारतीय महसूस कर रहा है। ऑपरेशन स...

सिरोही मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ मे ख़ुशी की लहर

चित्र
सिरोही मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ मे ख़ुशी की लहर  भारतीय जनता पार्टी सिरोही नगर मंडल द्वारा सिरोही के सारणेश्वर जी मंदिर में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी का निर्वाचन के बाद  जिले में गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत  किया जा रहा है। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी कर जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। रक्षा भंडारी का काफिला सारनेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश करते ही भाजपा सिरोही मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने अपने स्वागत पर भावुक होते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है, जो हमें हर चुनाव में विजय दिलाएगा। जगह-जगह भव्य स्वागत ने यह उम्मीद जगी है कि रक्षा भंडारी का नेतृत्...

डॉ रक्षा भंडारी सिरोही भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनी गई, प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुई भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

चित्र
डॉ रक्षा भंडारी सिरोही भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनी गई, प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुई भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा भारतीय जनता पार्टी में संगठन की संरचना को लेकर चलाए जा रहे संगठन पर्व के तहत सिरोही के भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर गुरुवार 30 जनवरी को आनंद सरोवर तलहटी ब्रह्मा कुमारी पर प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित,जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला चुनाव सहयोगी बाबू भाई पटेल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, दीपाराम पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हँसमुख मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित व नगर पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसके तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी को सिरोही भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 आवेदक ने नामांकन दाखिल किये थे उस मे से 14 आवेदक रहे थे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। दोपहर तीन बजे ...

सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया , प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की

चित्र
सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की सिरोही 19 दिसम्बर 21 |  नगरीय निकाय उपचुनाव में सिरोही के कृष्णापुरी क्षेत्र के वार्ड 29 में आगामी 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम चरण में दिवंगत पार्षद हंजादेवी पटेल की पुत्रवधू वसन्ती पटेल ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर दस्तक देकर मत व समर्थन मांगा। नगर परिषद सिरोही के वार्ड क्षेत्र मे रविवार को कृष्णापुरी, मीणावास, कब्रिस्तान रोड, सुथार वास आदि जगहों पर गली-गली, घर-घर दस्तक देकर भाजपा पार्षद पद प्रत्याशी वसन्ती पटेल सहित महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीति चौहान, गीता पुरोहित, श्रीमती लता पटेल, रेखा सुथार,जोगाराम पटेल, फूलसिंह, तेजाराम घांची,कन्हैयालाल पटेल, प्रकाश पटेल, कपूराराम, नरसिंह रावल, मंजू माली, भागुकुंवर, अशोक मीणा सहित स्थानीय समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। प्रचार के दौरान दिवंगत पार्षद के प्रति लोगों ने सहानुभूति दर्शाई और उनके सेवा कार्य और जन समस्याओं के निदान में दिए सहयो...

सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग

चित्र
सिरोही के भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जयपुर में जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में लिया भाग  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिरोही के मीडिया प्रभारी राखी शर्मा के अनुसार जिला अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ के नेतृत्व में व जिलाअध्यक्ष नारायण पुरोहित के सानिध्य में जयपुर जनप्रतिनिधि संकल्प महाअभियान में जिले से जनप्रतिनिधियो एवम कार्यकर्ताओ को लेकर शिरकत की जिसमे मीना खंडेलवाल , सज्जन कुमार , रंभा देवी , जिला उपाध्यक्ष महालक्ष्मी झा , विधायक समाराम गरासिया , विधायक जगसीराम कोली , जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित , पूर्व जिलाअध्यक्ष लुंबाराम चौधरी , पंचायत समिति आबूरोड सदस्य रामलाल रनोरा ,आदि कई कार्यकर्ताओं ने ईस जनप्रतिनिधि संकल्प अभियान में भाग लिया और आने वाले विधानसभा चुनाव के अंदर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया 

सिरोही शहर भाजपा द्वारा श्रमदान करके दूधिया तालाब संवारने की कोशिश हुई

चित्र
श्रमदान से दूधिया तालाब संवारने की कोशिश हुई भाजपा के 'सेवा और समर्पण' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने किया तालाब सफाई से श्रमदान तालाबों व जलस्रोतों के अस्तित्व पर मंडराते संकट पर चिंता जताई @ Liyakat Mansuri  सिरोही 3 अक्टूबर |  साथी हाथ बढ़ाना की तर्ज पर दूधिया तालाब की सफाई के लिए जुटे शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 'सेवा और समर्पण' अभियान के तहत जीवनदायी जलस्रोत तालाब पर श्रमदान करके जलाशय में पसरी गंदगी, कूड़ा करकट, प्लास्टिक आदि मलबे को साफ करके उसे ट्रैक्टर द्वारा बाहर फिंकवाया गया। सभी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को गर्व से भर देने वाला आवाहन बता कहां की आने वाली पीढ़ी के लिए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक व सजग रहना होगा। रविवार को देवनगरी के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर दुधिया तालाब की सुध लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपालसिंह चारण, कार्यक्रम प्रभारी अजय भट्ट व भरत माली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कचरे व गंदगी को हटाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ...