सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया , प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की

सिरोही निकाय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी वसन्ती ने जन समर्थन जुटाया

प्रचार के अंतिम चरण में घर-घर दस्तक देकर मतदान की अपील की

सिरोही 19 दिसम्बर 21 | नगरीय निकाय उपचुनाव में सिरोही के कृष्णापुरी क्षेत्र के वार्ड 29 में आगामी 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम चरण में दिवंगत पार्षद हंजादेवी पटेल की पुत्रवधू वसन्ती पटेल ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर दस्तक देकर मत व समर्थन मांगा।

नगर परिषद सिरोही के वार्ड क्षेत्र मे रविवार को कृष्णापुरी, मीणावास, कब्रिस्तान रोड, सुथार वास आदि जगहों पर गली-गली, घर-घर दस्तक देकर भाजपा पार्षद पद प्रत्याशी वसन्ती पटेल सहित महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीति चौहान, गीता पुरोहित, श्रीमती लता पटेल, रेखा सुथार,जोगाराम पटेल, फूलसिंह, तेजाराम घांची,कन्हैयालाल पटेल, प्रकाश पटेल, कपूराराम, नरसिंह रावल, मंजू माली, भागुकुंवर, अशोक मीणा सहित स्थानीय समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। प्रचार के दौरान दिवंगत पार्षद के प्रति लोगों ने सहानुभूति दर्शाई और उनके सेवा कार्य और जन समस्याओं के निदान में दिए सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, चुनीलाल पटेल, पार्षद मणिबाई माली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पार्षद गोविंद माली, प्रवीण राठौड़, अरुण ओझा, नारायण देवासी, महिपालसिंह चारण, वीरेंद्र एम चौहान, जबरसिंह चौहान, अजय भट्ट, हेमलता पुरोहित, धनपतसिंह राठौड़, गोविंदसिंह बारड़, आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करके पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाने का आग्रह किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद