चिंरजीवी योजना के तहत एम्बुलेंस को सीएमएचओ डॉ कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चिंरजीवी योजना के तहत आबूरोड को मिली एम्बुलेंस की सौगात 

सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

          एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सीएमएचओ व अन्य 

सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन से चिंरजीवी योजना के तहत एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आबुरोड पर सेवा में उपलब्ध रहेंगी ।
.. सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की यह एंबुलेंस लोग इमरजेंसी में टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल कर एंबुलेंस की सेवा ले सकते हैं। एम्बुलेंस सेवाओं के कारण सड़क हादसों, आकस्मिक बीमारियों व दुर्घटनाओं से पीड़ित लाखों लोगों की जाने बचाने में मदद मिलती है। 
इस मौके पर जिला लेखा प्रबन्धक सतवीर सिंह, कार्यवाहक डीपीएम नरेश कुमार, युपीएम मान सिंह, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां, जीवीके से जिला प्रभारी कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद