संदेश

SirohiPolice लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

चित्र
सिरोही: कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली सिरोही पुलिस ने संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले करीब छह माह से फरार था और गुजरात में भंगार की दुकान पर काम कर रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, वृताधिकारी सिरोही मुकेश चौधरी एवं कोतवाली थाना प्रभारी कैलाशदान के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्या था मामला? संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय, जिला परिषद सिरोही में कार्यरत शंकरलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 31 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला के पीछे वाले गेट का ताला तोड़कर वहां रखे 6 यूपीएस बैटरियां और एक एग्जॉस्ट फैन चोरी कर लिया था। इस संबंध म...

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद

चित्र
महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद रिपोर्ट: लियाकत अली सिरोही जिले के रेवदर पुलिस थाने का बुधवार को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस (आईजी)  सत्येन्द्र सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन किया तथा आत्मीय संवाद स्थापित किया। जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दिनांक 17 जून 2026 को महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज द्वारा पुलिस थाना रेवदर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी कार्यप्रणाली, ड्यूटी से जुड़े विभिन्न विषयों तथा दैनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। महानिरीक्षक पुलिस ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए जवानों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, वृताधि...

जावाल के श्री आदेश्वर जी भगवान जैन मंदिर मे हुई चोरी, चांदी का मुकुट, कवच सहित अन्य आभूषण हुए चोरी

चित्र
जावाल के श्री आदेश्वर जी भगवान जैन मंदिर मे हुई चोरी चांदी का मुकुट, आंगी (कवच), सोने की आड़ सहित अन्य आभूषण व भंडारे से नकदी किए चोरी   सीसीटीवी केमरो के स्टोरेज रूम मे एलईडी व रिसीवर मे की तोड़ फोड़  सचना पर बरलूट पुलिस के साथ वृत्ताधिकारी ने किया मौका मुआयना सिरोही ( लियाकत अली मनसूरी ) | बरलूट थाना क्षेत्र के जावाल गाँव की साँचीयाव माता उद्यान के पास स्थित श्री आदेश्वर जी भगवान के जैन मंदिर मे मंगलवार देर रात्रि मे अज्ञात चोरो ने मंदिर मे प्रवेश करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण के साथ भंडारे को तोड़कर नकदी की चोरी करके फरार हो गए।चोरो ने मंदिर परिसर के एक रूम मे लगे सीसीटीवी केमरो के रिसीवर को तोड़कर साथ ले गए ओर एलईडी टीवी को भी तोड दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बरलूट थानाधिकारी जितेंद्र सिंह मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे ओर मंदिर का मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी जिस पर सिरोही के वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी पर घटना स्थल पर पहुंचे ओर मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली ओर आगे की कार्रवाई शुरू की। जाव...

कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

चित्र
कैलाशनगर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। सिरोही जिले के कैलाशनगर गांव में एक घटना सामने आई है। जहां किराये के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कैलाशनगर थाने से एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद मृतक के शव को जावाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चूरू जिले के हुडेरा गांव निवासी कुंदन कुमार पुत्र भंवरलाल मेघवाल के रूप में हुई है। कुंदन पिछले 7-8 सालों से क्षेत्र के घरों में सीमेंट प्लास्टर का काम करता था और कैलाशनगर गांव में किराये के मकान में रहता था। आगे बताया कि शुक्रवार शाम को मृतक कुंदन के साथ रहने वाला उसका साथी विजय कुमार जब घर लौटा, तो उसने अंदर कमरे में कुंदन को फांसी के फंदे पर लटका देखा। विजय कुमार ने घबराकर तुरंत घटना की सूचना कैलाशनगर थाना पुलिस को दी।  घटना की जानकारी मिलने के बाद कैलाशनगर थाने के एसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता ने मौके पर...

कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद , आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार

चित्र
▪️कालंद्री पुलिस ने ट्रैक्टर के टायरों से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद ▪️ट्रेक्टर को जब्त कर आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार  ▪️बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 08 लाख रूपये सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन व मनोज गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में टीकमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व मे शनिधाम मन्दिर के पास रोड पर कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बर महिन्द्रा ट्रेक्टर चैसिस नम्बर MBNPFAEDENNE00124 व इंजन नम्बर NNE7EGE0043 के पीछे के दोनों बडे टायरो में से 91 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर मादक पदार्थ परिवहन करते हुए एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता जो पति पत्नी है इन दोनों पुलिस ने गिरफ्तार किया ओर ट्रेक्टर को जब्त किया गया। कालन्द्री थानाधिकारी टीकमाराम उनि ने जानकारी देकर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत मय जाब्त...

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह की २ाुरूआत अम्बेडकर सर्कल से हुई , यातायात नियमो के पालना की कही बात

चित्र
सिरोही, 18 जनवरी। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का २ाुभांरभ २ाहर के अम्बेडकर सर्कल से विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश मालवीय एवं अति. पुलिस अधीक्षक मिलन कुमार जोहिया ने सभी वाहन चालकों , गैर मोटर चालित वाहन स्वामियों और आमजन से अनुरोध किया कि यातायात नियमों का पालन अवश्य करें और अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहें। इस राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के दौरान होने वाली गतिविधियों में अपना कर्तव्य समझकर सक्रिय सहभागिता निभाएं और इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। पुलिस उपाधीक्षक मदनसिंह चैहान ने समस्त आॅटो सडक सुरक्षा के नियमों व राहगीरों से तय दर निर्धारत की बात कहीं। उपस्थित वाहन चालकों को सडक सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि सडक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सडक दुर्घटनाओं एवं मृत्युदर में कमी लाने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहें है। इस सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित है।       पूरे माह यानि 17 फरवरी तक के लिए जिला परिवहन कार्यालय सिरोही में सडक सुरक्षा की जन जागृति क...