जावाल के श्री आदेश्वर जी भगवान जैन मंदिर मे हुई चोरी, चांदी का मुकुट, कवच सहित अन्य आभूषण हुए चोरी

जावाल के श्री आदेश्वर जी भगवान जैन मंदिर मे हुई चोरी

चांदी का मुकुट, आंगी (कवच), सोने की आड़ सहित अन्य आभूषण व भंडारे से नकदी किए चोरी  

सीसीटीवी केमरो के स्टोरेज रूम मे एलईडी व रिसीवर मे की तोड़ फोड़ 

सचना पर बरलूट पुलिस के साथ वृत्ताधिकारी ने किया मौका मुआयना


सिरोही ( लियाकत अली मनसूरी ) | बरलूट थाना क्षेत्र के जावाल गाँव की साँचीयाव माता उद्यान के पास स्थित श्री आदेश्वर जी भगवान के जैन मंदिर मे मंगलवार देर रात्रि मे अज्ञात चोरो ने मंदिर मे प्रवेश करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण के साथ भंडारे को तोड़कर नकदी की चोरी करके फरार हो गए।चोरो ने मंदिर परिसर के एक रूम मे लगे सीसीटीवी केमरो के रिसीवर को तोड़कर साथ ले गए ओर एलईडी टीवी को भी तोड दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बरलूट थानाधिकारी जितेंद्र सिंह मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे ओर मंदिर का मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी जिस पर सिरोही के वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी पर घटना स्थल पर पहुंचे ओर मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली ओर आगे की कार्रवाई शुरू की।

जावाल गाँव के संजीत भाई जैन ने बताया की चोरो ने रात्रि मे श्री आदेश्वर जी भगवान की मूर्ति का चांदी का मुकुट , चांदी की आँगी ( कवच ) , कई मूर्तियों के चांदी की आंख , चांदी के लांचन , सोने की आड़ 3 भगवान की व सभी भंडारो का ताला तोडकर नकदी भी चोरी करके गए। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के रिसीवर को तोड़कर अपने साथ ले गए और एलईडी टीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।




मंदिर मे रहने वाले बुजुर्ग रूपजी माली ने बताया की देर रात्रि करीब 1 बजे के आसपास पांच चोरो ने मंदिर मे प्रवेश किया ओर उनको जान से मारने की धमकी देकर डराया- धमकाया व उनके पास से मोबाइल लेकर मंदिर परिसर के एक कमरे मे ले जाकर बंद किया ओर कमरे के बाहर 2 चोरो ने पहरा दिया जिससे वे बाहर नही आ पाए। वही जैसे ही चोर गए तब बुजुर्ग ने चिल्लाकर आस पास के लोगो को जानकारी दी।

आपको बता दे बरलूट थाना क्षेत्र के कई गांवो मे बीते कई महीनों से घरों व मंदिरो के लगातार ताले तोड़कर चोरी होने की घटनाये बढ़ती जा रही हैँ। पुलिस अभी तक पिछली चोरिया तो नही खोल पाई उससे पहले एक ओर नई चोरी ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैँ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग