सर्गम महोत्सव 2025 : सिरोही मेडिकल कॉलेज में खेल, कला और संस्कृति का शानदार संगम

सर्गम महोत्सव 2025 : सिरोही मेडिकल कॉलेज में खेल, कला और संस्कृति का शानदार संगम


सिरोही 6 नवम्बर | डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिरोही में चल रहे सर्गम 2025 महोत्सव के अंतर्गत आज का दिन जोश, उमंग और प्रतिभा से भरपूर रहा। कॉलेज परिसर खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऊर्जा से गूंज उठा।

खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बेहतरीन टीम स्पिरिट और जज़्बे का प्रदर्शन किया। कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, चेस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस के मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। फैकल्टी क्रिकेट मैच भी विशेष आकर्षण रहा, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का उदाहरण पेश किया। कला एवं क्राफ्ट सेक्शन में एनाटॉमी आर्ट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ने छात्रों की रचनात्मकता को नई दिशा दी।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे डॉ. निहाल सिंह, जिन्होंने अपने मधुर स्वर से सभी को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।


🏆 विजेताओं की सूची

🏓 टेबल टेनिस – तुषार महावर एवं दिव्य पाटीदार

🏏 क्रिकेट – बैच 2022

🤼‍♂️ कबड्डी – बैच 2023

🏐 वॉलीबॉल – बैच 2024

यह पूरा आयोजन निम्नलिखित संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ —

डॉ. जे.पी. कुमावत, डॉ. रविन्द्र खीची, डॉ. हनुवंत सिंह, डॉ. सुरेश बोराना, डॉ. मुकेश मीणा, डॉ. निशा देवड़ा, डॉ. त्रिप्ती मीणा, डॉ. अनुपमा पाटने, डॉ. मालकेश मीणा, डॉ. सुमित, डॉ. देवेंद्र बसेरा एवं डॉ. सुनील बारूपाल।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रवण मीणा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘सर्गम जैसे आयोजन छात्रों में एकता, अनुशासन और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं।’

यह जानकारी बालाराम चौधरी (बैच 2023) एवं डेलिना शर्मा (बैच 2024) के द्वारा प्राप्त हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग