कालन्द्री कस्बे में एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेघवाल का किया भव्य स्वागत
कालन्द्री कस्बे स्थित रामदेव मन्दिर होली चोक पर स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एनएसयू के कार्यकताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितिक मेघवाल का भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा जिसमे कार्यकर्ताओ ने माला ओर साफा से स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम को सबोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कांग्रेस पार्टी हमेशा एक आम कार्यकर्ताओ को पूरा मान सम्मान देती है तथा हर कार्यकर्ता की आवाज सुनती है। कार्यक्रम को नटवर सिंह ने भी सबोधित किया । जिलाध्यक्ष रितिक मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक संयम लोढा का आभार जताते हुए छात्र हित मे हमेशा अपनी आवाज उठाते हुए कार्य करने का वादा किया ।।कार्यक्रम का संचालन रतन माली ने किया ।। उक्त कार्यक्रम में दशरथ सुथार,शांति लाल,उकाराम,डूंगाराम,भरत कुमार,गेराराम,सुरेन्द सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे ।।।