संदेश

dm Sirohi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित

चित्र
सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के तीन छात्रावासों का किया शिलान्यास जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित बालकों को डिजिटल लर्निंग किट किए वितरित  सिरोही,30 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जैतारण,ब्यावर में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें जिले के राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास,सिरोही प्रथम (राशि 280 लाख),राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिरोही द्वितीय(राशि 280 लाख) तथा राजकीय सावित्री बाई फुले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास(राशि 280 लाख) का शिलान्यास किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मानसिक विमंदित गृह शिवगंज में अध्ययनरत 40 बालकों को डिजिटल लर्निंग किट का वितरण भी किया गया। डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी,जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र पुरोहित,श्रम कल्याण अधिकारी मनोहर...

जोधपुर हाईकोर्ट ने कृष्णावती नदी के खनन को लेकर दिया स्टे, लोगो मे ख़ुशी का माहौल

चित्र
जोधपुर हाईकोर्ट ने 22 गांवो के जनता कि सुनी पुकार, कृष्णावती नदी के खनन को लेकर हाइकोर्ट ने दिया स्टे, जावाल, बरलूट सहित आसपास के गांवो कि जनता मे ख़ुशी का माहौल सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 13 अगस्त । जावाल बरलूट गाँव के बीच स्तिथ कृष्णावती नदी मे बजरी रॉयल्टी वालो के द्वारा नियमो को ताक मे रखकर नदी से किए जा रहे बजरी खनन के विरोध मे 22 गांवो कि जनता ने पूर्व मे धरना प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही कृष्णावती संघर्ष समिति के सदस्यों ने जोधपुर हाईकोर्ट मे याचिका लगाई थी जिस पर अब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कुलदीप माथुर ने कृष्णावती नदी के खनन पर स्टे लगा दिया है। जिससे जावाल सहित आसपास के 22 गांवो कि जनता मे ख़ुशी कि लहर देखी जा रही है। कृष्णावती नदी संघर्ष समिति के बैनर तले जावाल सहित आस-पास के 22 गांवो कि जनता ने मिलकर लगभग 11 महीने पूर्व कृष्णावती नदी में नियमो को ताक मे रखकर बजरी खनन हो रहा था उसको रोकने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। दो दिन पूरा बाज़ार बंद रहा था। फिर उसके बाद में प्रशासन का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन वापस पुनः नदी मे बजरी खनन चालू होने पर लगभग 4 ...

विश्व आदिवासी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम दानवाव के स्कूल मे हुआ आयोजित

चित्र
सिरोही ( लियाकत मनसूरी ) 9 अगस्त 25 | विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन शनिवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग आबुरोड द्वारा ईएमआरएस दानवाव के स्कूल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक समाराम गरासिया रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा की गई ।  विश्व आदिवासी दिवस के इस समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के बालक - बालिकाओं द्वारा मनमोहक आदिवासी सभ्यता एवं संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जनजाति के बालक बालिकाओं की अद्भुत प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाराम गरासिया ने जनजाति समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए उपस्थिति जनसमूह एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया ।  जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बालिकाओं को पढ़ाई एवं खेल में सदैव सहभागिता निभाने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वालों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में जनजाति बालक खेल सांतपुर ने...

SirohiNews | सरूपगंज अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का जिला कलेक्टर भगवती प्...

चित्र

SirohiNews | सिरोही कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कोरोना काल में सहयोग करने वा...

चित्र

सिरोही में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण हुआ प्रारम्भ , जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने लगवाया कोरोना का टीका

चित्र
Sirohi 4 February 2021 - Liyakat Mansuri  सिरोही में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण हुआ प्रारम्भ , जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने लगवाया कोरोना का टीका , जिला कलेक्टर ने कहा आम जनता अफवाहों पर नही दे ध्यान  को । सिरोही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने जिला सामान्य चिकित्सालय में जाकर वेक्सीन लगवाकर कोरोना वेक्सिनेशन के दूसरे चरण की शुरूआत की।  जिला कलेक्टर के पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय , उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने  वेक्सीन लगाई ।  पूरे राज्यभर मेें राजस्व विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को वेक्सिन लगाई जा रही है। कोरोना वेक्सिनेशन के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार समेत चिकित्साधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने वेक्सिन लगाने के बाद अपने संदेश में कहा कि कोरोना वेक्सिनेशन चल रहा है और उसका प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। जिले में हैल्थ केयर वर्कस ने 3917 की संख्या में टीके लगवाए है और कोई भी एडर्वस रिपोर्ट नही हुआ है और कोई रिएक्सन की खबर भी नहीं आई है । आज स...