राज्य मंत्री के आठवें दिन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम ,बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान करें:- राज्यमंत्री देवासी
SIROHINEWS24 ब्यूरो लियाकत अली सिरोही, 08 अपे्रल । गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के 10 दिवसीय लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के आठवें दिन सिरोही प्रधान प्रज्ञा कुंवर सहित सिरोही के ग्राम मडिया , डूंगरपुरा, हालीवाडा सिरोडकी में सोलर डीएफयू , रोडाखेडा, सिलदर पुनावा , आमलारी ,सनपुर व करजालद में आमजन से मुलाकात करते हुए आ रही बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भ्रमण के दौरान भी बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें ताकि छोटी-मोटी समस्याओं के लिए उन्हें मुख्यालय नहीं आना पडे। उन्होंने ग्रामीणों से भी आव्हान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा ग्राम में होने वाली ग्राम सभाओं में जाए और विकास के प्रस्ताव लें। उन्होंने कहा कि ग्रामों के विकास में धन की कोई कमी नहीं है, आपकी मांग अनुसार प्रस्ताव बनाकर भिजवाए ताकि ग्रामों केा विकास हो सके। उन्होने वहां जारी 10 पीपीओ प्रदान किए गए। उन्होंने ग्रामीणों के जन सवांद में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्जवला योजना में पुनः सर्वे किया जा रहा हैं...