सिरोही महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित , महिला जिला अध्यक्ष शर्मा ने बनाई नई टीम
सिरोही महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित , महिला जिला अध्यक्ष शर्मा ने बनाई नई टीम राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने पूर्व की सभी कमेटियों को भंग करते हुए सिरोही जिले में महिला कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है । नई कार्यकारिणी में लीला परमार पूर्व चेयरमैन आबूपर्वत को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष , ललिता गरासिया गणका, पिंकी मेघवाल स्वरूपगंज, रतन जैन मालगांव, उषा देवासी पालडी एम, मीरादेवी रावल गोयली को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया , रेणुलता व्यास सिरोही को जिला प्रवक्ता बनाया , कोषाध्यक्ष पर ममता चितारा शिवगंज को नियुक्त किया , सुमन शर्मा आबूरोड, अनिता कंवर पिण्डवाडा, रेशमा कोली दौलपुरा, ओमबाला शिवगंज, रजनी मेघवाल बरलूट को * जिला मंत्री * | पूरण कंवर कृष्णगंज, बबीता अग्रवाल शिवगंज, खुर्शीदा बानो आबूपर्वत को महामंत्री | सविता मेघवाल सरपंच मंडवारिया, सुमित्रा परमार किवरली को जिला प्रचार मंत्री | शारदा बी भील जोलपुर, विमला मारू तरतोली को संगठन मंत्री नियुक्त किया है । इसके साथ साथ मीरा कंवर...