संदेश

सीएम अशोक गहलोत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही न्यायालय भवन के लिए 28 करोड 20 लाख 86 हजार रूपये की राशि स्वीकृत , मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार

चित्र
सिरोही न्यायालय भवन के लिए 28 करोड 20 लाख 86 हजार रूपये की राशि स्वीकृत विधायक संयम लोढा ने जताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार नवीन न्यायालय भवन के लिये पूर्व में की गई थी भूमि स्वीकृत सिरोही, 2 अक्टूबर। राज्य सरकार ने न्यायालय भवन सिरोही के निर्माण के लिए 1832.53 लाख तथा एडवोकेट कक्ष एवं सहायक ब्लॉक के लिए 988.33 लाख रूपये के साथ कुल 2820.86 लाख की राशि स्वीकृत की। राशि स्वीकृति पर विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार जताया। राजस्थान सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव विनोद कुमार भारवानी ने आदेश जारी कर बताया कि न्यायालय भवन सिरोही के निर्माण को लेकर 1832.53 लाख, एडवोकेट कक्ष एवं सहायक ब्लॉक (एनीक्लेरी) के लिए 988.33 लाख रूपये के साथ कुल 2820.86 लाख राशि की सैदान्तिक सहमति प्रदान की गई। प्रमुख शासन सचिव विनोद कुमार भारवानी ने मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को भेजे पत्र में बताया कि उक्त स्वीकृत राशि के अनुरूप न्यायालय भवन के निर्माण कार्य के साथ अन्य कार्य पूर्ण करावे। विधायक संयम लोढा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में सर्किट हाउस ...

सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग

चित्र
सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग  जिले के प्रभारी मंत्री सिरोही मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे सिरोही, 29 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को सिरोही आएंगे।        जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को 11 बजे सिरोही में मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् कालेज निर्माण स्थल पर वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 2 बजे सिरोही से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।        सिरोही मेडिकल काॅलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास में जिले के सांसद देवजीएम पटेल, सिरोही-शिवगंज विधायक सयंम लोढा, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिंडवाडा- आबूरोड विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण भाग लेंगे।