सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग

सिरोही मेडिकल कॉलेज का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे , जिले के प्रभारी मंत्री भाया कार्यक्रम में लेंगे भाग 

जिले के प्रभारी मंत्री सिरोही मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे


सिरोही, 29 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को सिरोही आएंगे।
       जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 30 सितम्बर को 11 बजे सिरोही में मेडिकल काॅलेज के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् कालेज निर्माण स्थल पर वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 2 बजे सिरोही से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
       सिरोही मेडिकल काॅलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास में जिले के सांसद देवजीएम पटेल, सिरोही-शिवगंज विधायक सयंम लोढा, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिंडवाडा- आबूरोड विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित समेत निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद