सिरोही में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर प्रशिक्षण हुआ आयोजित....डॉ. राजेश कुमार

सिरोही 28 सितंबर - ( Liyakat Ali Mansuri )

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर स्वास्थ्य भवन में जिले के सभी बीसीएमओ, प्रति ब्लॉक से एक चिकित्सा अधिकारी व बीपीएम को प्रशिक्षण दिया।

अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार

 सिरोही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस बीमा योजना के तहत राज्य के हर व्यक्ति को ₹5 लाख तक केस लेस इलाज किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के हर परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर स्वास्थ्य बीमा का फायदा मिलेगा। इस बीमा योजना का फायदा लेने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों और लघु सीमांत कृषक को और संविदा कर्मियों का पूरा बीमा प्रीमियम राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। 


अन्य परिवार वालों को ₹850 प्रति वर्ष के बीमा योजना से जुड़ कर इसका फायदा ले सकते हैं। इस योजना से जुड़े निजी और सरकारी अस्पतालों में लाभार्थी परिवारों को कैशलेस उपचार मिलेगा। प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, बीसीएमओ डॉ. कौशल ओहरी, डॉ. गौतम मुरारका, डॉ. एस पी शर्मा, डॉ. विवेक कुमार व डॉ. रितेश सांखला के साथ बीपीएम व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद