सिरोही के जिला प्रमुख पुरोहित व प्रधान श्रीमती देवासी का मकावल वासियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

रेवदर के समीपवर्ती गॉव मकावल में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित व प्रधान श्रीमती राधिका देवासी का भव्य सत्कार समारोह रखा गया।जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया व सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाई साथ ही जिला परिषद अर्जुन राणा व पंचायत समिति सदस्य श्रीमती रेशू देवी राणा का भव्य स्वागत हुआ

गॉव मकावल के युवाओं ने गर्मजोशी के साथ भारतीय संस्कृति के तहत उनका माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने सभी लोगो का आभार जताया और कहा कि आप मतदाताओं ने हमारी पार्टी व पार्टी कार्यकर्ताओं को विजयी बनाया है अब आपकी जिम्मेदारी पूरी हुई अब हम जीते हुए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती हैं कि हम जिले व क्षेत्र में विकास का काम करने का प्रयास करेंगे जिससे हर क्षेत्र में विकास हो और हर परिवार को रोजगार मिले। 

प्रधान श्रीमती राधा देवासी ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि में आपकी बेटी हूँ और आपने अपना अमूल्य मतदान देकर जो आशीर्वाद दिया है इसके हम ऋणी है और हमारी भारतीय जनता पार्टी को जो सेवा करने का अवसर प्रदान किया है उसके लिए हम आभारी हैं।इसी कड़ी में समाजसेवी अमृतलाल पुरोहित ने बताया कि जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित युवा दिलों की धड़कन बन चुके है और उनके पिताजी छोगाराम पुरोहित ने सिरोही जिले में भाजपा को पहचान दिलाने का काम किया था।

स्वागत समारोह में तेजाराम पुरोहित, छैलसिंह देवड़ा,सुरेश जोशी,अर्जुन चौधरी, भैराराम घांची,प्रभु पुरोहित, सरपंच पवनी देवी,छगनलाल भील, छगन सुथार, सवाराम देवासी, पूरनलाल गर्ग,लादाराम मेघवाल, बलवंतसिंह राव,हरिराम घांची,भुराराम देवासी,हरीराम मेघवाल समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग