सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिन्दरथ में ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

@ Liyakat Ali Mansuri 


सिरोही 29 सितंबर/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सिरोही की ओर से सिरोही ब्लॉक के सिन्दरथ ग्राम के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर  दो दिवसीय कार्यक्रम ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे, क्षेत्रीय भोजन की डोर‘‘ पर  संगोष्ठी प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से उप जिला प्रमुख श्रीमती मनीषा मीणा, सरपंच शिवराज सिंह देवडा, सी.डी.पी.ओं सुबोध जौशी, भारतीय जीवन बीमा के प्रशासनिक अधिकारी बाबुलाल मीणा, डॉ मेहुल मेहता, कनिष्ट अभियन्ता हैमन्त प्रजापत के आतिथ्य में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य वार्ताकार डॉ मेहुल मेहता ने स्वस्थ रहने के लिए अपने प्रतिदिन के भोजन में आवश्यक पोषक तत्व के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती धात्री महिलाओं में एनीमिया से बचने के लिए हरी ताजी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन के लिए विभिन्न प्रकार की दालें एवं कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध, दही इत्यादि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह दी गई। डॉ मेहता ने नवजात शिशु के लिए मां का दूध अमृत एवं संपूर्ण आहार के समान बताते हुए बच्चों के लिए रोगों से बचने के लिए टीकाकरण एंव किशोरी बालिकाओं के लिए फॉलिक ऐसीड आयरन की गोलियां के के महत्व पर जानकार प्रदान की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा मीणा ने मातृशक्ति से खुन की कमी से होने वाले एनीमिया रोग से बचाव के लिए ताजी हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करने एंव निरोगी रहने के लिए तली भुनी व फास्ट फूड के उपयोग से दुर रहने की सलाह दी।

सी.डी.पी.ओ सुबोध जोशी ने पौषण अभियान के महत्व पर जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज, पत्तेदार सब्जियां, विभिन्न प्रकार की दालें, दूध, दही इत्यादि के उपयोग करने की सलाह दी गई।


भारतीय जीवन बीमा निगम सिरोही के प्रशासनिक अधिकारी बाबुलाल मीणा ने भारत सरकार द्वारा 2018 से चलाए जा रहे पौषण अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मातृ शक्ति से स्वस्थ रहने के लिए क्षेत्रीय भोजन के रुप में मोटे अनाज एंव देशी खान के साथ नियमित दिनचर्या का जीवन में पालन करने की आवश्यकता बताया।


सरपंच शिवराज सिंह देवडा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को आभार व्यक्त करते हुए निरोगी रहने के लिए सन्तुलित खान पान एंव आवश्यक पोषक तत्व युक्त भोजन लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में दो दिवसों के अंतर्गत आयोजित पोष्टिक डिश, निबन्ध, चित्रकला,दौड इत्यादि प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती पुरण कंवर,रोजगार सहायक माधुराम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि का सराहनीय सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग