सिरोही जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच रीट परीक्षा संपन्न , कुल 27 परीक्षा सेन्टर मे 13189 अभ्यर्थी परीक्षा मे बैठे
सिरोही जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच रीट परीक्षा संपन्न
कुल 27 परीक्षा सेन्टर मे 16474 छात्र पंजीकृत हुए वही 13189परीक्षा मे बैठे जबकी 3285 अनुपस्थित रहे
सिरोही - शनिवार 26 सितंबर को सिरोही जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच रीट परीक्षा संपन्न जिले में 27 परीक्षा सेंटर पर आयोजित हुई जिले में प्रथम लेवल पर प्रथम पारी में 8113 में से 6546 छात्र परीक्षा में बैठे जबकि 1567 अनुपस्थित रहे वही दूसरी पारी सेकंड लेवल में 8361 में से 6643 छात्र परीक्षा में बैठे जबकि 1718 अनुपस्थित रहे जिले में सिरोही शिवगंज आबू रोड मे कुल 27 परीक्षा सेंटर स्थापित किए गए कुल पंजीकृत छात्र 16474 मे से 13189 छात्र अध्यापक परीक्षा में बैठे जबकि 3285 अनुपस्थित रहे परीक्षा सेंटर के बाहर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया इस दौरान महिलाओं के आभूषण कंगन धागा आदी बहार उतरवा दिए गए साथी ही मास्क को भी बाहर रखवाया गया
वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा नया मास्क उपलब्ध करवाया गया इस दौरान पुलिस प्रशासन चिकित्सा विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी दिनभर मुस्तैद रहें साथ ही जिले के आला अधिकारी दिनभर मॉनिटरिंग करते दिखे जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिह अतिरिक्त जिला कलेक्टर कालूराम खोड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ देवेंद्र शर्मा उपखंड अधिकारी रमेश कुमार तहसीलदार नीरजा कुमारी पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह कोतवाल राजेंद्र सिंह राजपुरोहित दिन भर फिल्ड मानिटरिंग करते रहे सिरोही उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया की भामाशाह के सहयोग व इंदिरा रसोई के माध्यम से करीब 1200 सौ छात्रों के भोजन व ठहरने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। इस दौरान परीक्षा सेंटर के बाहर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए जिले भर में अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई जिला मुख्यालय पर 14 परीक्षा सेंटर स्थापित किए गए जबकी सिरोही शिवगंज आबू रोड में कुल 27 परीक्षा सेंटर स्थापित किए गए इस दौरान अतिरिक्त पुलिस जाब्ता जगह-जगह तैनात किया गया और सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए जगह जगह समाजसेवी दानदाताओं ने भी बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था की। शिवगंज व आबुरोड उपखंड प्रशासन भी दिनभर मुस्तैद रहा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Subscribe And Follow Page |
Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box |