सिरोही मेडिकल कॉलेज के पीएम मोदी व सीएम गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरिमा भंग करने का सांसद पटेल पर लगाया आरोप

सिरोही 30 सितम्बर। Sirohi News Channel 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नीबाराम गरासिया ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शिलान्यास कार्यक्रम की गरीमा भंग करने का सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया।

गरासिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अनुमोदित थी लेकिन उनका उल्लंघन करते हुए सांसद पटेल जनप्रतिनिधिओ के लिए आरक्षित हॉल में जिन्हे नही बुलाया गया था उन लोगो को लेकर जबरन घुस गये। इतना ही नही जनप्रतिनिधियो की लगी हुई नेम प्लेट हटाकर कुर्सीयो पर बैठ गये।


गरासिया ने कहा कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह द्वारा बिन बुलाये लोगो को पीछे बिठाने का आग्रह करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लग गये और बार बार समझाने के बाद भी सीटे खाली नही की। इससे बाहर खडे जनप्रतिनिधिओ में आक्रोश उत्पन्न हुआ। कोरोनाकाल में जिस जिला कलेक्टर ने लोगो की सेवा में रात दिन एक किया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, कांग्रेस कडी भर्त्सना करती है। 

अपने इस व्यवहार से सांसद पटेल ने सिरोही का माथा नीचा किया है। इसके लिए उन्हे जनप्रतिनिधियो व जिला प्रशासन से क्षमा याचना करनी चाहिए। गरासिया ने विधायक संयम लोढा को धन्यवाद दिया कि उन्होने समझा बुझाकर जनप्रतिनिधिओ को शांत किया। जिससे कार्यक्रम में व्यवधान नही हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिरोही कृषि विस्तार कार्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, टॉप-10 वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार रिपोर्टर: लियाकत अली

बरलूट गाँव में श्री दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज ने किया रेवदर थाने का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों के साथ किया भोजन और आत्मीय संवाद