सम्पूर्ण भारत मे सामुदायिक भवन की दीवारों पर बाबा साहब के योगदान को लिखना व चित्रांकन करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा

सम्पूर्ण भारत मे सामुदायिक भवन की दीवारों पर बाबा साहब के योगदान को लिखना व चित्रांकन करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा"

डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन सिरोही ने प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा 

@ Liyakat Ali Mansuri 


सिरोही,29 सितंबर 2021 | डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन सिरोही ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा कर मांग रखी कि सम्पूर्ण भारत में डॉ आंबेडकर सभा भवनो, राजकीय छात्रवासों के सभा भवनो व सामुदायिक भवनों की भीतरी दीवारों पर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब का जीवन काल,शैक्षिक योग्यता, शोध, पुस्तकों के नाम, और गोलमेज सम्मेलन, प्रारूप समिति अध्यक्ष, संविधान निर्माता, श्रम मंत्री व विधि मंत्री के रूप में योगदान, उपलब्धियों, कार्यो को लिखना व चित्रांकन किया जावे


यही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना होगा। बाबा साहब द्वारा देश व मानवता के लिए किए गए कार्यों से अवगत होगी।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंछाराम मड़िया के नेतृत्व में तोलाराम फ़ासरिया प्रदेश कार्याध्यक्ष राष्ट्रीय बहुजन मूलनिवासी कर्मचारी संघ, चुन्नीलाल कड़ेला प्रदेश उपाध्यक्ष,छगनलाल कुंडला जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ अम्बेडकर ,हिम्मतराम राठौड़ जिला अध्यक्ष बामसेफ व एडवोकेट सुंदर लाल जिला अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा  उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांस्टेबल पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोरा गाँव में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दो नकबजनों को धर-दबोचा, जिला पुलिस की कुल 06 टीमों के द्वारा मिली सफलता

सिरोही प्रधान की बुआ के नाम से महिला का वीडियो किया वायरल, मेघवाल समाज ने की उचित कार्रवाई करने कि की मांग