संदेश

भाजयुमो सिरोही लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने घोषित की सिरोही जिला भाजयुमो कार्यकारणी

चित्र
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली   भारतीय जनता पार्टी सिरोही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने जितेंद्र चौधरी, हरपाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश राजपुरोहित व सनी कुमार जैन को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह गणपत सिंह और अनिल प्रजापत को जिला महामंत्री, यश दवे, प्रवीण माली, हिम्मत सिंह, अर्जुन माली व श्रवण मेघवाल को जिला मंत्री, आनंद माली को जिला कोषाध्यक्ष, अनुज गोयल को जिला सह कोषाध्यक्ष, मंगलसिंह को जिला आईटी संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं खुशबू राजपुरोहित व दिशा सोलंकी जिला कार्यालय मंत्री तथा रवि शर्मा, जतिन पटेल, शैलेश चौधरी, मंगल सिंह जसोल, निलेश मालवीय, धुलाराम गरासिया, प्रवीण जीनगर, छगन कोली, मरुधर सिंह चौहान, माधा राम देवासी, दुर्गेश शर्मा प्रकाश कुमार राणा, मांगीलाल मीणा, चिन्ना चौहान व देवाराम  देवासी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

सरकार दलितों व जनता को सुरक्षा देने में विफल, मुख्यमंत्री गहलोत आमजन का विश्वास खो चुके - भाजपा सिरोही

चित्र
सिरोही 13 जुलाई । लियाकत अली मनसूरी  सरकार दलितों व जनता को सुरक्षा देने में विफल, मुख्यमंत्री गहलोत आमजन का विश्वास खो चुके - भाजपा सिरोही  भाजयुमो की युवा तरुणाई में धरना प्रदर्शन मैं आक्रोश दिखाया, सरकार की नाकामी पर लगाए नारे महामहिम के नाम ज्ञापन देकर दलित वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचार मामलों में संज्ञान लेने की मांग की भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली प्रदर्शन करते हुए  सिरोही भाजपा युवा मोर्चा के धरना प्रदर्शन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने राजस्थान की कानून व्यवस्था और राज्य सरकार की नाकामी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में दलित उत्पीड़न, अत्याचार, महिला दुष्कर्म व बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं राज्य में अपराधियों व माफियाओं के हौसले बुलंद है जिसके कारण बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही है वहीं अनुसूचित जाति- जनजाति वर्ग भी बढ़ते जुल्म के बीच शासन में सुनवाई नहीं होने से यह वर्ग भयभीत हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत आम जन का विश्वास खो चुके हैं। मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट सिरोही पर ...

देश के असंख्य नौजवान व युवा भाजपा की विशिष्ट पहचान से जुड़े हैं - भाजयुमो जिलाध्यक्ष माली

चित्र
सिरोही 4 July 21 | देश के असंख्य नौजवान व युवा भाजपा की विशिष्ट पहचान से जुड़े हैं - भाजयुमो जिलाध्यक्ष माली  कालंद्री, मोहब्बत नगर, मणादर, कैलाश नगर व  शिवगंज ग्रामीण मंडलों में भाजयुमो नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए, हुआ स्वागत, तलवार भेंट कर शुभकामनाएं दी सिरोही भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर कहा कि हमारे पास स्वामी विवेकानंद का वो सच्चा संकल्प है जिससे भाजपा कार्यकर्ता अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उनका मोहब्बत नगर, कालंद्री, मनादर, कैलाश नगर, शिवगंज ग्रामीण क्षेत्र के मंडलों में प्रवास के दौरान स्वागत सत्कार हुआ। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर कहा कि छात्र राजनीति से आए युवा अध्यक्ष के अनुभवों का लाभ भाजयुमो को मिलेगा। राजस्थान प्रदेश भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में सबसे कम उम्र के सिरोही जिलाध्यक्ष गोपाल माली की नियुक्ति होने के बाद जिले भर के नौजवानों व युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मोहब्बत नगर के सारनेश्वर मंदिर प्रांगण में सरपंच की उपस्थिति मे प्रवास क...